जिलाधिकारी ने अधिकारियों को आईजीआरएस संबन्धी नये निर्देशों की दी जानकारी

Jan 30, 2025 - 18:05
Jan 30, 2025 - 18:05
 0  486
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को आईजीआरएस संबन्धी नये निर्देशों की दी जानकारी

हरदोई (आरएनआई)आज विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में आईजीआरएस से सम्बंधित नये दिशा निर्देशों के सम्बन्ध में बैठक हुई। बैठक में नये दिशा निर्देशों के बारे में विस्तार से बताया गया। जिलाधिकारी ने बताया कि नये निर्देश 1 फरवरी से लागू होंगे। उन्होंने कहा कि सभी जाँचकर्ता अधिकारी मौके पर जाँच के लिए अवश्य जाएं। निस्तारण के उपरांत शिकायतकर्ता से बात की जाये। निस्तारण में गुणवत्ता का समय का पूरा ध्यान रखा जाये। शिकायतकर्ता की संतुष्टि को ही लक्ष्य बनाया जाये। सभी अधिकारी व सम्बंधित कर्मचारी शासनादेशों का अच्छी तरह से अध्ययन कर लें। पोर्टल पर आख्या अपलोड करने से पहले निस्तारण आख्या को अच्छी तरह से पढ़ा जाये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह व सभी सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)