जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई राजनीतिक दलों की बैठक

हरदोई (आरएनआई) आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद की सभी विधानसभाओं में युवाओं, दिव्यांगों, नारी शक्ति को समर्पित बूथ बनाये गए है। एक से अधिक बूथ वाले प्रत्येक ग्राम में एक आदर्श बूथ बनाया जा रहा है। शहरी क्षेत्र में सभी बूथों को आदर्श बनाया जा रहा है। हरदोई सीट के लिए सीएसएन व मिश्रिख क्षेत्र के लिए आईटीआई को रवानगी स्थल बनाया गया है। उन्होंने राजनीतिक दलों को सभी प्रकार की व्यवस्थाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम स्थल पहले आओ पहले पाओ के आधार पर निर्धारित किये जाएंगे। उन्होंने निर्वाचन कार्यालय को निर्देश दिए कि सभी महत्वपूर्ण मोबाइल नंबर राजनीतिक दलों के साथ साझा किये जाएं। उन्होंने राजनीतिक दलों को बताया कि खर्च को निर्धारित सीमा में ही रखा जाये। खर्च एक ही निर्धारित खाते से किये जाएं। 50 हजार से अधिक कैश ले जाने पर साक्ष्य प्रस्तुत करना होगा। 10 से अधिक कैश मिलने पर मामला आयकर विभाग को हस्तान्तरित किया जायेगा। बाईक पर एक फ़ीट लम्बा व आधा फ़ीट चौड़ा झंडा ही लगाया जायेगा।बाईक या कार रैली में एक साथ 10 वाहन निकलेंगे। उसके बाद अंतर देना पड़ेगा। अस्थाई कार्यालय किसी धार्मिक स्थल के अंदर या मतदान केन्द्र के 200 मीटर के अंदर स्थापित नही किया जायेगा। भवन स्वामी की अनुमति के बिना किसी की निजी संपत्ति पर कोई झंडा, पोस्टर व बैनर नही लगाया जायेगा। कार्यक्रम के 24 घंटे के पूर्व या अनुमति के तत्काल बाद सम्बंधित थाने को सूचित करना है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक केशव चन्द्र गोस्वामी, मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरुरानी, अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z
What's Your Reaction?






