जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई चुनाव में क़ानून व्यवस्था के सम्बन्ध में बैठक
हरदोई (आरएनआई)आज स्वामी विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में चुनाव प्रक्रिया के दौरान कानून व्यवस्था के सम्बन्ध में बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कार्मिकों के प्रशिक्षण, ईवीएम के रैण्डमाइजेशन व नामांकन के दौरान सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था की जाये। नामांकन के दौरान बैरीकेटिंग की उचित व्यवस्था की जाये। पोलिंग पार्टियों के रवानगी स्थल व कलेक्शन सेंटर पर सुरक्षा की व्यवस्था की जाये। उन्होंने बताया कि नामांकन के साथ सामान्य प्रेक्षक, पुलिस प्रेक्षक व व्यय प्रेक्षक जनपद में आएंगे। महिलाओं को समर्पित बूथों पर महिला सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की जाये। युवाओं को समर्पित बूथों पर अन्य कर्मियों के साथ ही युवा सुरक्षा कर्मी तैनात किये जाएं। घर पर मतदान के इच्छुक दिव्यांग व 85 वर्ष से अधिक आयु के वोटरों के बैलट मतदान के दौरान सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था की जाये। मतदान के दिन प्रत्येक मतदान केन्द्र पर स्वास्थ्य विभाग की टीम की तैनाती की जाये। उन्होंने कहा कि मतदान केन्द्रो में अधिकृत व्यक्तियों को ही प्रवेश दिया जाये। 12 व 13 मई को शराब की सभी दुकाने बन्द रखी जाएं। कंट्रोल रूम के नंबर 1950 पर प्राप्त शिकायतों का ससमय निस्तारण कराया जाये। आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया जाये। सार्वजनिक संपत्ति पर कोई चुनाव सामग्री न लगने दी जाये। निजी संपत्ति पर मालिक की सहमति से प्रचार सामग्री लगायी जाये। बिना अनुमति के चुनाव प्रचार के लिए वाहनों का इस्तेमाल न होने दिया जाये। एक जुलूस में एक साथ 10 से अधिक वाहनों की अनुमति न दी जाये। शस्त्र जमा कराने की कार्रवाई तेजी से की जाये। शस्त्रों की दुकानों का नामांकन से पूर्व सत्यापन करा लिया जाये। वलनरेबल बूथों पर मतदाताओं से संवाद किया जाये। गड़बड़ी पैदा करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाये। 18 अप्रैल से अन्य जिलों से लगने वाली सीमाओं पर एसएसटी को तैनात किया जाये। इन सभी 28 नाकों पर बैरियर लगाया जाये। बाहर से आने वाले सुरक्षा कर्मियों के रुकने की उचित व्यवस्था की जाये। सभी मतदान केन्द्रो पर विद्युत संयोजन सुनिश्चित किया जाये। उन्होंने कहा कि सभी लोग अपने मोबाइल पर वोटर हेल्पलाइन ऐप व सी विजिल ऐप को डाऊनलोड करें व अन्य लोगों को भी प्रेरित करें। पुलिस अधीक्षक केशव चन्द्र गोस्वामी ने कहा कि सभी स्तरों पर सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था की जाये। सभी थानों में स्वीप से सम्बंधित होर्डिंग लगवाई जाएं। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरुरानी, अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह, नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार त्रिवेदी व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z
What's Your Reaction?






