जालंधर वेस्ट उपचुनाव में शाम 5 बजे तक 51.30 प्रतिशत मतदान

जालंधर वेस्ट विधानसभा सीट शीतल अंगुराल के इस्तीफा देने के बाद खाली हुई थी। अंगुराल ने आप की टिकट पर चुनाव जीता था लेकिन लोकसभा चुनाव से पहले वे भाजपा में शामिल हो गए थे और उन्होंने इस्तीफा दे दिया था। सीट पर आज उपचुनाव है।

Jul 10, 2024 - 18:55
 0  864
जालंधर वेस्ट उपचुनाव में शाम 5 बजे तक 51.30 प्रतिशत मतदान

चंडीगढ़ (आरएनआई) जालंधर वेस्ट उपचुनाव में शाम 5 बजे तक 51.30 प्रतिशत मतदान हुआ है। एक बूथ पर मतदान करने पहुंची महिला को लेकर हंगामा हो गया। क्योंकि महिला के नाम से पहले ही कोई वोट डाल गया। इसके लेकर हंगामा हो रहा है।

जालंधर पश्चिमी उपचुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया लगातार जारी है। दोपहर 3.30 बेज तक 42.6 प्रतिशत मतदान हो चुका है। सभी 181 पोलिंग बूथों पर शांतिपूर्वक मतदान हो रहा है। सुबह जिस तरह वोटिंग हो रही थी उस रफ्तार से दोपहर में लोग मत का प्रयोग करने नहीं पहुंचे। दोपहर में गर्मी की वजह से वोट प्रतिशत धीमा हो गया है। एक से तीन बजे तक 2 घंटों में महज 8 फीसदी ही मतदान हुआ है। शाम चार बजे के बाद मतदान प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद है। 

पुलिस आयुक्त स्वपन शर्मा ने बुधवार को उपचुनाव के दौरान मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया और पुलिस कर्मियों को सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए निर्देश दिए।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.