जहां सुई नहीं बनती थी वहां आज हवाई जहाज बन रहे हैं पं. नेहरू के कारण - कांग्रेस

देवास में गुमशुदा दलित की हत्या प्रदेश की शांति व्यवस्था पर बदनुमा दाग, मृतक को अर्पित की श्रद्धांजलि

May 27, 2023 - 16:15
 0  1.3k
जहां सुई नहीं बनती थी वहां आज हवाई जहाज बन रहे हैं पं. नेहरू के कारण - कांग्रेस
जहां सुई नहीं बनती थी वहां आज हवाई जहाज बन रहे हैं पं. नेहरू के कारण - कांग्रेस
जहां सुई नहीं बनती थी वहां आज हवाई जहाज बन रहे हैं पं. नेहरू के कारण - कांग्रेस

गुना। जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर नेहरू पार्क में जिला कांग्रेस अध्यक्ष मेहरबान सिंह ने कहा कि भारत के प्रथम प्रधानमंत्री एवं आधुनिक भारत के जनक पं.जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर प्रत्येक कांग्रेसजन देश में फैल रही वैमनस्यता को खत्म करने का संकल्प ले यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने अफसोस जताते हुए कहा कि देश प्रदेश की हालत यह हो गई है कि एक दलित युवक गायब होता है पुलिस उसे ढूंढ नहीं पाती आठ नौ दिन बाद उस का शव फंदे पर लटका मिलता है जिस पर एसिड डला होता है और पुलिस उसे फांसी मान लेती है। देवास के निकट जामगोद में दलित दीपक मालवीय की हत्या से पूरा प्रदेश हतप्रभ है। कांग्रेस शोक संतप्त परिवार को न्याय दिलाने हर संभव प्रयास करेगी। इसके पश्चात दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
पं. जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर शहर के कांग्रेसजन नेहरू पार्क में एकत्रित हुए जहां उन्हें याद कर संस्मरण साझा किये गये। प्रदेश कांग्रेस सदस्य मानसिंह परसौदा ने कहा कि जब भारत में सुई भी नहीं बनती थी तब पं. नेहरू के अथक प्रयासों का ही फल है कि यहा अब हेलिकॉप्टर से लेकर हवाईजहाज भी बन रहे हैं। नेहरू जी का आधा जीवन जेल में बीता यहां तक कि बरेली की जेल में आज भी कैदी नं. 582 के रूप में नेहरू जी के नाम से है। इस मौके पर कैलाशनारायण भार्गव, मानसिंह परसौदा, विश्वनाथ तिवारी, रजनीश शर्मा, शेखर वशिष्ठ, प्रकाश धाकड, लालजीराम जाटव, बिंदु सिंह ने विचार रखे। संचालन राजेंद्र कुमार तिवारी ने किया तथा आभार नरेंद्र सोनवार द्वारा व्यक्त किया गया। इस अवसर पर गोपाल शर्मा माधव महाराज सरकंडी, तरूण सेन, राजू जाटव, रामस्वरूप जाटव, जगदीश सोनी,, प्रमोद रघुवंशी, प्रशांत शर्मा, आशीष जैन, हर्षमेर, पर्वतसिंह यादव, अशोक जाटव, रतिराम सिंह, बिंदु सिंह, प्रीति परिहार, राजनसिंह, नारायणसिंह, देशराज, कैलाश भार्गव, मनोज तिवारी, असीम भटनागर, योगेश नरवरिया, सुनील रघुवंशी, कैलाश यादव, चंदन कंसोटिया, नीरज कुशवाह, राजेंद्र सिंह, अनिल रघुवंशी, प्रेमनारायण राठौर, ओमप्रकाश शर्मा, रामगोपाल जाटव, कमलेश, कुशवाह, वरुण सूद, महेंद्र ओझा, महेंद्र सिंह, ज्ञानसिंह पिप्पल, पंकज कनेरिया, सुनील, दीपक यादव, मंजूर खान, अकबर अहमद, विक्रम सिंह तोमर, रामजीलाल जाटव, सूरज केवट, जमुनालाल यादव, राजू बरार, मुकेश रजक, देवेंद्र शिवहरे सहित अनेक लोगों ने पंडित जवाहरलाल नेहरू को श्रद्धा सुमन अर्पित किए तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी विचारक सेवा दल के संस्थापक डॉ नारायण सुब्बाराव को चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें सलामी दी गई। अंत में देवास में मारे गए दलित दीपक मालवीय को दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow