'जहां भी अन्याय होगा, वहां जाएंगे राहुल गांधी और खरगे', सुरजेवाला ने बताई MSP पर पार्टी की मांग
'दिल्ली चलो' विरोध प्रदर्शन के तहत दिल्ली की ओर मार्च कर रहे किसानों को शंभू सीमा पर रोक दिया गया। प्रदर्शनकारियों ने कई मांगों को लेकर राष्ट्रीय राजधानी तक मार्च निकालने की घोषणा की थी। वहीं इसे लेकर कांग्रेस पार्टी ने सरकार पर निशाना साधते हुए कई आरोप लगाएं हैं।

नई दिल्ली (आरएनआई) दिल्ली में किसानों को आने की अनुमति नहीं मिलने पर क्या राहुल गांधी उनसे मिलेंगे, इस सवाल पर कांग्रेस सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा, 'कांग्रेस इसका राजनीतिकरण नहीं करना चाहती। जहां भी अन्याय होगा, राहुल गांधी, खड़गे जी जाएंगे। यह राजनीति का विषय नहीं है, यह देश की खाद्य सुरक्षा का विषय है।
रणदीप सिंह सुरजेवाला ने आगे कहा कि, 'तीनों कृषि कानून इस वादे के साथ वापस लिए गए थे कि एमएसपी की गारंटी वाला कानून लाया जाएगा। अब 2 साल बीत चुके हैं। एक बार फिर देश का किसान सीमा पर बैठा है। धरती का भगवान कहे जाने वाले किसान को अब लाठी, आंसू गैस, कंक्रीट की दीवारों का इस्तेमाल करके रोका जा रहा है। और जब देश के कृषि मंत्री से पूछा गया कि क्या वह एमएसपी की गारंटी के लिए कानून बनाएंगे, तो उन्होंने खुले तौर पर इस सवाल को टाल दिया। यह किसी न किसी तरह से मोदी सरकार की मंशा को दर्शाता है।
सुरजेवाला ने कहा कि, कांग्रेस की मांग है कि देश के प्रधानमंत्री को बिना किसी देरी के किसानों को बातचीत के लिए बुलाना चाहिए। संसद के इसी सत्र में एमएसपी की गारंटी के लिए कानून पारित किया जाना चाहिए।
दिल्ली की ओर मार्च कर रहे किसानों को शंभू सीमा पर रोक दिया गया। प्रदर्शनकारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर राष्ट्रीय राजधानी तक मार्च निकालने की घोषणा की थी। भारतीय किसान परिषद (बीकेपी) और अन्य किसान संगठन मुआवजे और एमएसपी के लिए कानूनी गारंटी की मांग कर रहे हैं।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2
What's Your Reaction?






