जयवर्धन सिंह का कांग्रेसियो ने जन्मदिन मनाया, आतिशबाजी करते हुए मिठाई ओर स्वल्पाहार भी बांटा

Jul 9, 2023 - 18:45
 0  2k
जयवर्धन सिंह का कांग्रेसियो ने जन्मदिन मनाया, आतिशबाजी करते हुए मिठाई ओर स्वल्पाहार भी बांटा

गुना। आज जिला कांग्रेस के जनसंपर्क कार्यालय गुना पर पूर्व मंत्री राघौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह का जन्मदिन मेहरबान सिंह धाकड़ के नेतृत्व में समस्त कांग्रेसजनों के साथ धूमधाम से मनाया गया।

इस अवसर पर कांग्रेसियों ने आतिशबाजी की ओर कार्यकर्ताओं द्वारा उनका केक काटकर स्वल्पाहार, मिष्ठान वितरण किया गया।

कार्यकर्ताओ ने कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाए ओर सभी कार्यकर्ताओं ने उनकी लंबी उम्र और दीर्घायु जीवन की कामना की।

इस अवसर पर वरिष्ठ नेता नूरुल हसन नूर, मंत्री विश्वनाथ तिवारी, जिनेंद्र जैन, लेखराज लोधा, मुरारी लाल धाकड़, रतिराम धाकड़, रामजीवन भार्गव, मानसिंह परसोदा, प्रकाश धाकड़, वीरेंद्र शर्मा, हर्ष मेर, रामप्रकाश चौधरी, महेंद्र राजपूत, पंकज कनेरिया, सीमा यादव, बिंदु सिंह, प्रमोद रघुवंशी, मोहन रजक सहित अनेक कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow