जय महाभारत पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन 29 फरवरी को दिल्ली में
एम.के.मधुबाला पत्रकार।

नई दिल्ली (RNI) जय महाभारत पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन 29 फरवरी को दिल्ली में होगा।
यह जानकारी पार्टी प्रमुख भगवान श्री अनंत विष्णु देव प्रभु ने आज यहाँ एक इंटरव्यू में दी।उन्होंने कहा कि अधिवेशन के समापन पर एक राजनीतिक प्रस्ताव पास किया जायेगा एवं इसी मुद्दे पर अगला लोक सभा चुनाव लड़ा जायेगा।
पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष श्री प्रभु ने कहा कि हम भय, भूख एवं बेरोजगारी को समाप्त करने की गारंटी के साथ चुनाव मैदान में उतरेंगे।पार्टी ने सभी 543 सीटों पर लड़ने का मानस बनाया है।
उन्होंने कहा कि इसके लिए समान विचार धारा वाले दलों से भी बातचीत चल रही है।कुछ दलों से गठबंधन हेतु बातचीत अंतिम चरण में है।दिल्ली के सभी सातो सीटों पर दमदार प्रत्याशी खड़े किये जायेंगे।
श्री प्रभु ने कहा कि अधिवेशन में कुछ नए पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की जायेगी एवं कुछ को चुनाव प्रचार अभियांन से जोड़ा जाएगा।प्रचारअभियान में दिग्गज नेताओं को रखा जायेगा और इसकी सूची आयोग को दी जायेगी।एल.एस।
Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z
What's Your Reaction?






