जम्मू में प्रचंड गर्मी ने तोड़ा पिछले साल का रिकॉर्ड, 42.2 डिग्री पहुंचा पारा
जम्मू में मंगलवार की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। आज बीते कल के मुकालबे पांच डिग्री तापामान में गिरावट है।

जम्मू (आरएनआई) जम्मू में मंगलवार की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। हालांकि आज बीते कल के मुकालबे पांच डिग्री तापामान में गिरावट है। मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर के अनुसार जम्मू में मंगलवार को 37.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। इससे पहले सोमवार को पारा तक 42.2 डिग्री गया। जम्मू संभाग के मैदानी इलाकों में प्रचंड गर्मी से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने 28 मई तक जम्मू संभाग के मैदानी इलाकों में लू चलने की चेतावनी जारी की है।
जम्मू में सोमवार को दिन का पारा सामान्य से 3.9 चढ़कर 42.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा और तापमान ने पिछले साल का रिकॉर्ड भी तोड़ा। जम्मू में 23 मई 2023 को अधिकतम पारा 42.2 डिग्री सेल्सियस रहा था। हालांकि इससे पहले 28 मई 2020 को अधिकतम तापमान 42.6, 31 मई 2019 को 44.1, 20 मई 2016 को 43.2 और 15 मई 2022 को 43.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
जम्मू में पिछले पांच दिन से लगातार अधिकतम पारा 40 डिग्री के ऊपर चल रहा है। इससे गर्म हवाएं चलने के साथ जनजीवन प्रभावित है। मैदानी इलाकों में दिन के साथ रातें भी तपने लगी हैं। पहाड़ों पर भी पारे में उछाल आया है। जम्मू में सोमवार सुबह से ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए। दोपहर तक गर्म हवाएं चलने के साथ कई सड़कें सूनी रहीं। भीषण गर्मी से खासतौर पर राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को अधिक परेशानी हुई। स्कूल शिक्षा विभाग ने सोमवार से स्कूलों की समय सारिणी में कटौती कर दी है, लेकिन दोपहर को छुट्टी होने पर विद्यार्थी भीषण गर्मी से बेहाल हो रहे हैं।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2
What's Your Reaction?






