श्रीकृष्ण जन्मभूमि ईदगाह विवाद मामले के हिंदू पक्षकार दिनेश शर्मा के पिता श्याम सुंदर शर्मा का निधन
(डॉ. गोपाल चतुर्वेदी)

मथुरा (आरएनआई) श्रीकृष्ण जन्म भूमि ईदगाह विवाद मामले के हिंदू पक्ष के पक्षकार दिनेश शर्मा के पिताजी श्याम सुंदर शर्मा कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे।उन्होंने 31 जुलाई सुबह 3:00 बजे हरि स्मरण करते हुए अंतिम सांस ली। श्याम सुंदर शर्मा परम गौ भक्त, श्रीगिरिराज महाराज के परम् उपासक एवं परासौली गांव (चंद्र सरोवर) के निवासी थे।
उनकी शवयात्रा उनके मूल निवास स्थान से चल कर चंद्र सरोवर स्थित शमशान भूमि पर समाप्त हुई। उनकी अंतिम यात्रा में समस्त पारिवारिजन, प्रमुख समाजिक एवं राजनीतिक हस्तियों के अलावा असंख्य हिंदूवादी संगठनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
उनके निधन पर राज्यसभा सांसद तेजवीर सिंह, गोवर्धन क्षेत्र के विधायक ठाकुर मेघ श्याम सिंह, मथुरा-विधायक श्रीकांत शर्मा, पूर्व मंत्री श्याम सुंदर शर्मा, पूर्व विधायक राजकुमार रावत, ब्रज सेवा संस्थान के अध्यक्ष डॉ. गोपाल चतुर्वेदी, ब्रजभूमि कल्याण परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित बिहारीलाल वशिष्ठ, प्रमुख भाजपा नेता एसके शर्मा, श्रीग्रुप निदेशक सुरेश कौशिक, कोऑपरेटिव अध्यक्ष निरंजन सिंह बघेल, उत्तर प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष रविकांत गर्ग, हिंदू महासभा की जिला अध्यक्ष छाया गौतम, महानगर अध्यक्ष नरेश ठाकुर, ब्रज जन सेवा समिति के अध्यक्ष डॉ. राधाकांत शर्मा, आचार्य बद्रीश, महन्त मोहिनी शरण महाराज, गोवर्धन नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष लंबरदार, ब्राह्मण नेता राजेश पाठक, आचार्य बृजेंद्र नागर, वेद प्रकाश कटियार, अश्विनी शर्मा, सपा नेता दीपक गौड़, व्यापारी सतीश ब्रजवासी, जयराम शर्मा, डॉ. अशोक अग्रवाल, कवि गोपाल प्रसाद उपाध्याय, हरिराम कौशिक, मुनेश गौतम प्रधान, जमुना देवी शर्मा, सोहनलाल कातिव, महेंद्र शर्मा, राजकुमार शर्मा आदि ने अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2
What's Your Reaction?






