जनपद में नवीन कृषि के लिए असीम संभावनाएं:- जिलाधिकारी

Aug 29, 2023 - 17:47
 0  729
जनपद में नवीन कृषि के लिए असीम संभावनाएं:- जिलाधिकारी

जनपद में नवीन कृषि के लिए असीम संभावनाएं:- जिलाधिकारी’

हरदोई (आरएनआई)आज कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह से जनपद में ड्रैगन फ्रूट की खेती करने वाले किसान ओम प्रकाश मौर्या ने मुलाकात की। उन्होंने जिलाधिकारी को ड्रैगन फ्रूट की खेती के तरीके व इसके बाजार के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि ड्रैगन फ्रूट एक उच्च प्रतिरोधक क्षमता वाला फल है। डायबिटीज एवं हार्ट के मरीजों के लिए यह काफी लाभदायक है। यह एक किस्म की बेल पर लगने वाला फल है। भरावन विकास खण्ड के पहाड़पुर गाँव के निवासी ओम प्रकाश मौर्या का का कहना है कि उन्होंने 2 वर्ष पूर्व उन्होंने ड्रैगन फ्रूट की खेती प्रारंभ की थी। कम लागत व आर्थिक लाभ को देखते हुए उन्होंने इसे आगे बढ़ाने का फैसला किया। खेती में व केवल प्राकृतिक खाद का ही इस्तेमाल करते हैं। उन्होंने एक कम्पोस्ट पिट भी बना रखा है। जीवामृत का भी इस्तेमाल करते हैं। उनका कहना है कि जनपद के कृषि विभाग की ओर से उनको विशेषज्ञ सहायता मिलती रहती है। जिला प्रशासन की ओर से निरंतर प्रोत्साहित किया जाता है इससे नई लाभकारी फसलों की खेती और कृषि में नई तकनीकों के लिए प्रेरणा मिलती है। वर्तमान में उनके खेत मे कुल 300 पिलर पर खेती की जा रही है। एक पिलर पर चार पौधे होते हैं। प्रारंभ से उन्होंने एक अमेरिकी वेरायटी श्याम रेड की खेती की। अभी हाल में एक इजराइली वेरायटी पेलोरा की खेती प्रारंभ की है। बाजार में ड्रैगन फ्रूट की काफी माँग है। ओम प्रकाश मौर्या से प्रेरणा लेकर कुछ अन्य किसानों ने भी ड्रैगन फ्रूट की खेती प्रारंभ की है। विकास खण्ड माधोगंज के ग्राम भिठाई निवासी नरेन्द्र कहते हैं कि श्री मौर्या से प्रेरित होकर उन्होंने 60 पिलर पर खेती शुरू की है। आगे उनकी योजना इसको बड़े पैमाने पर करने की है। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह कहते हैं कि ओम प्रकाश मौर्या जैसे प्रगतिशील किसान जनपद के अन्य किसानों के लिए प्रेरणा हैं। खेती को अधिक लाभकारी बनाने के लिए हमे नई तकनीकों व नई फसलों को अपनाने में संकोच नही करना चाहिए। जनपद में नवीन कृषि के क्षेत्र में असीम संभावनाएं हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)