जन आशीर्वाद यात्राओं का यही संदेश-भाजपा के होंगे देश-प्रदेश-प्रभात झा

Sep 23, 2023 - 18:16
Sep 23, 2023 - 18:31
 0  351
जन आशीर्वाद यात्राओं का यही संदेश-भाजपा के होंगे देश-प्रदेश-प्रभात झा

गुना। (आरएनआई) भारतीय जनता पार्टी ने अपने काम का लेखाजोखा जनता के सामने प्रस्तुत करने और जनता से आशीर्वाद प्राप्त करने की परंपरा को निभाते हुए इस बार भी जन आशीर्वाद यात्राओं का आयोजन किया था। इन यात्राओं की शुरुआत के लिए पार्टी ने भगवान श्रीराम की नगरी चित्रकूट को चुना था और पहली जन आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत 3 सितम्बर को चित्रकूट से ही की थी। इस यात्रा का शुभारंभ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा ने किया था। शेष 4 यात्राएं प्रदेश के अन्य 4अंचलों नीमच, मंडला, श्योपुर और खंडवा से शुरू हुई। प्रभु श्री राम के आशीर्वाद और जनता के निरंतर साथ ने 10643 किमी लंबी इन यात्राओं को सफल और सार्थक बनाया है। मुझे आप सभी को यह बताते हुए प्रसन्नता हो रही है कि ये सभी यात्राएं अब संपन्न हो चुकी हैं और इन यात्राओं में सहभागिता से, यात्राओं के प्रति उत्साह से प्रदेश की जनता ने यह स्पष्ट संदेश दे दिया है कि इस बार फिर देश-प्रदेश में भाजपा की ही पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है।

यह बात भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा ने स्थानीय होटल गुना की पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए कही। 

51 जिलों के 25 लाख से अधिक मतदाताओं से किया संवाद
प्रभात झा ने कहा कि जन आशीर्वाद यात्राओं के माध्यम से हम प्रदेश के 51 जिलों के 210 विधानसभाओं तक पहुंचे और 25 लाख से अधिक मतदाताओं से सीधा संवाद किया। यात्राओं का 1000से अधिक स्थानों पर स्वागत किया गया। यात्राओं के दौरान 670 से अधिक रथ सभाओं, 200 से अधिक मंच सभाओं, 50 बड़ी जनसभाओं के सफल आयोजन का श्रेय हमारे पार्टी कार्यकर्ताओं और हर विधानसभा क्षेत्र की जनता को जाता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0