छठे चरण में भाजपा की छंटाई कर देगी जनता, जन सैलाब डुबो देगा भाजपा की कश्ती : अखिलेश यादव
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने संतकबीरनगर में आयोजित रैली की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जारी कर कहा कि जनता भाजपा के झूठे वादों की कश्ती डुबो देगी।

लखनऊ (आरएनआई) सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने संतकबीरनगर में रैली को संबोधित करने के बाद तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की और कहा कि छठे चरण में जनता भाजपा के झूठे वादों की कश्ती डुबो देगी और छठे चरण में भाजपा की छंटाई कर देगी।
उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा कि संतकबीरनगर में उमड़ा ये जनसमर्थन बता रहा है कि भाजपा के विरुद्ध उठा ये जन सैलाब भाजपा के कागजी कामों और झूठे वादों की कश्ती डुबो देगा।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2
What's Your Reaction?






