चेन्नई में कॉलेज छात्रों के हॉस्टल में छापेमारी, नशीले पदार्थ बरामद
अपर आयुक्त अतिरिक्त पुलिस आयुक्त सी. मगेश्वरी के नेतृत्व में पुलिस ने एसआरएम कॉलेज के पास अभियान चलाया। इस अभियान में तांबरम, पल्लीकरनई और यातायात के पुलिस उपायुक्त, सशस्त्र रिजर्व पुलिस और महिला पुलिस टीमों सहित 1,000 पुलिस अधिकारियों/कर्मियों को शामिल किया गया।

चेन्नई (आरएनआई) तमिलनाडु में चेन्नई के पास पोथेरी में तांबरम सिटी पुलिस ने शनिवार को प्रइवेट कॉलेज छात्रों के हॉस्टल में छापेमारी की। इस दौरान उन्हें गांजा और अन्य नशीले पदार्थ मिला। पुलिस को एक विशेष जानकारी मिली, जिसमें उन्हें बताया गया कि छात्र गांजा समेत अन्य नशीले पदार्थों का सेवन कर रहे हैं। पुलिस कमिश्नर अभिन्न दिनेश मोदक ने अपने अधिकारियों को हॉस्टल के परिसर में छापेमारी के आदेश दिए।
अपर आयुक्त अतिरिक्त पुलिस आयुक्त सी. मगेश्वरी के नेतृत्व में पुलिस ने एसआरएम कॉलेज के पास अभियान चलाया। इस अभियान में तांबरम, पल्लीकरनई और यातायात के पुलिस उपायुक्त, सशस्त्र रिजर्व पुलिस और महिला पुलिस टीमों सहित 1,000 पुलिस अधिकारियों/कर्मियों को शामिल किया गया। उन्होंने सुबह के छह से 10 बजे तक 500 फ्लैटों में छापेमारी की। उन्होंने 19 छात्रों के पास से मादक पदार्थ बरामद की। पुलिस ने बताया कि मादक पदार्थों में गांजा, चॉकलेट गांजा, गांजा तेल, हुक्का मशीन और हुक्का पाउडर शामिल है।
पुलिस ने एक 29 वर्षीय जी. सेल्वामणि नाम के हिस्ट्रीशीटर को भी गिरफ्तार किया। इसके अलावा पुलिस ने महिला समेत 32 छात्रों को हिरासत में लिया। उन्हें एक प्राइवेट मैरेज हॉल में रखा गया है और अलग से जांच की जा रही है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2
What's Your Reaction?






