चुनावी महासमर का हुआ शंखनाद
चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस जारी है। इस दौरान लोकसभा और 4 राज्यों की विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान होगा।

नई दिल्ली (आरएनआई) चुनाव आयोग ने दोपहर 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि 97 करोड़ पंजीकृत मतदाता है। उन्होंने बताया कि 10.5 लाख मतदान केंद्र, 1.5 करोड़ मतदान अधिकारी और सुरक्षा कर्मचारी, 55 लाख ईवीएम और 4 लाख वाहन हैं।
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार और दोनों चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और ज्ञानेश कुमार ने विज्ञान भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। केंद्र में इस समय बीजेपी की सरकार है। नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री हैं। बीजेपी की कोशिश हैट्रिक लगाने की है, जबकि कांग्रेस 10 साल के बाद सत्ता में वापसी करने को बेताब है।
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि हम देश को उत्सवपूर्ण और लोकतांत्रिक माहौल देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने बताया कि 17वीं लोकसभा का कार्यकाल 16 जून 2024 को समाप्त होने वाला है। आंध्र प्रदेश, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम की विधानसभाओं का कार्यकाल भी जून 2024 में समाप्त होने वाला है। जम्मू-कश्मीर में चुनाव होने हैं।
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि 12 राज्यों में महिला मतदाताओं का अनुपात पुरुष मतदाताओं से अधिक है। इस बार 77.1 करोड़ महिला मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।
चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि इस बार कुल 96.8 यानी करीब 97 करोड़ मतदाता पंजीकृत हैं। इसमें से ट्रांसजेंडर्स वोटर्स 48000, PWD वोटर्स 88.4 लाख, सर्विस इलेक्टर्स 19.1 लाख, 20 से 29 साल के 19.74 करोड़ वोटर शामिल हैं।
Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z
What's Your Reaction?






