चल समारोह पर बरसाए फूल, भगवान की आरती उतारी, जिला पंचायत सदस्य महेंद्र सिंह किरार ने किया स्वागत

Apr 6, 2025 - 19:26
Apr 6, 2025 - 19:26
 0  81
चल समारोह पर बरसाए फूल, भगवान की आरती उतारी, जिला पंचायत सदस्य महेंद्र सिंह किरार ने किया स्वागत

गुना (आरएनआई) श्रीराम नवमीं पर अखिल भारतीय क्षत्रिय रघुवंशी महासभा द्वारा शहर में आकर्षक चल समारोह निकाला गया। जिला पंचायत सदस्य महेंद्र सिंह किरार (सामरसिंगा) द्वारा अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ हाट रोड पर चल समारोह का शानदार स्वागत किया।

रघुवंशी समाज द्वारा निकाला गया चल समारोह जैसे ही हाट रोड पर पहुंचा महेंद्र सिंह किरार और उनके समर्थकों ने जमकर पुष्पवर्षा की और भगवान श्रीराम के जयकारे लगाए। किरार ने पालकी में विराजमान भगवान श्रीराम की आरती उतारी और आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने रघुवंशी समाज के पदाधिकारियों सहित जिलेभर के नागरिकों को भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव की शुभकामनाएं दीं। चल समारोह का स्वागत करने के दौरान सुरेंद्र सिंह राठौर, मिथुन शर्मा, शैलेंद्र बघेल, संतोष चोमैया, भूपेंद्र शर्मा, विष्णु किरार, एनके रघुवंशी, ऋषि सूद, ओपीएस राजपूत आदि मौजूद रहे।


 Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0