घोड़ासहन में एजेंसी संचालक को गोलीमार लूट मामले का मुख्य आरोपी सहरसा से गिरफ्तार

घोड़ासहन (आरएनआई) हिंदुस्तान यूनिलीवर एजेंसी के संचालक प्रसिद्ध व्यवसाई सुजीत जायसवाल की गोली मार कर करीब साढ़े तीन लाख रुपये की लूट मामले में फरार चल रहे दो अपराधियों को पुलिस ने सहरसा से गिरफ्तार किया है। मामले की पुष्टि करते सिकरहना डीएसपी अशोक कुमार ने बताया कि शहर के अहमद नगर के समीप सीमावर्ती क्षेत्र के प्रसिद्ध व्यवसाई सुजीत जायसवाल की गोली मारकर हत्या मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी नितेश यादव एवं राहुल यादव को पुलिस ने सहरसा से गिरफ्तार किया है। नितेश यादव जितना थाना क्षेत्र के बिजबनी गाँव का निवासी है। वही राहुल यादव ढाका थाना क्षेत्र के विशमभरपुर का निवासी है। जो झरौखर थाना क्षेत्र के बरौखर गाँव मे रहता था। दोनों अपराधियों से आवश्यक पूछताछ की चल रही है। वहीं इस कांड में शामिल अन्य युवकों को भी पुलिस द्वारा चिन्हित किया जा रहा है। कई संगदिग्ध युवकों को पुलिस अभी भी रडार पर रखी है। बरहाल पुलिस कई बिंदु पर गहन जांच पड़ताल कर रही है। बताते चले कि ग्यारह जून की देर संध्या दुकान बंद कर घर लौट रहे सुजीत जायसवाल पर अपराधियों ने अहमद नगर में हथियार के बल पर करीब 3.5 लाख रुपये लूट कर गोली मार दिया था। गंभीर रूप से घायल सुजीत का घटना के 20 दिन बीत जाने के बाद भी स्थिति गंभीर बनी हुई है। जिसका पटना के फोर्ड हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। जो अभी भी जीवन और मौत के बीच जूझ रहा है।
What's Your Reaction?






