ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन गुना के चुनाव संपन्न, मनोज बने अध्यक्ष

Apr 2, 2024 - 13:44
Apr 2, 2024 - 13:45
 0  3k
ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन गुना के चुनाव संपन्न, मनोज बने अध्यक्ष

गुना (आरएनआई) शहर के गल्ला व्यापारियों की अग्रणी संस्था ग्रैंन मर्चेंट एसोसिएशन के चुनाव सोमवार को एक स्थानीय होटल में संपन्न हुए। चुनाव अधिकारी वीरेंद्र अग्रवाल महू और रमेश खंडेलवाल की मौजूदगी में चुनाव संपन्न कराए गए । आरंभ में चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई लेकिन बाद में पूरी कार्यकारिणी सर्वसम्मति से चुन ली गई। चुनाव प्रक्रिया में ग्रैंन मर्चेंट एसोसिएशन के सभी सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया । चुनी गई कार्यकारिणी में तीन संरक्षक सदस्य अध्यक्ष दो उपाध्यक्ष सचिन सहसचिव एवं मीडिया प्रभारी चयनित किए गए। संरक्षक सदस्यों में सर्वश्री वीरेंद्र अग्रवाल महू वाले ओम प्रकाश बंसल एवं राजेंद्र अग्रवाल चयनित किए गए अध्यक्ष मनोज गोयल स को चुना गया उपाध्यक्ष के रूप में वरिष्ठ उपाध्यक्ष योगेश अरोड़ा कनिष्ठ उपाध्यक्ष विष्णु अग्रवाल टिंकल एवं सेक्रेटरी सूरज अग्रवाल एवं सहसचिव राजकुमार अग्रवाल को चुना गया मीडिया प्रभारी का दायित्व चंद्रेश अग्रवाल को दायित्व सोपा गया। इसके अलावा 11 कार्यकारिणी सदस्य भी चुने गए। 

इससे पहले दोपहर को 2:00 बजे होली मिलन समारोह का कार्यक्रम आयोजित कियाही गया। जिसमें व्यापारियों ने एक दूसरों के साथ फूलों की होली खेली।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow