ग्राम प्रधान ने जरूरतमंदों को बांटे कंबल

Jan 12, 2024 - 19:28
Jan 12, 2024 - 19:30
 0  297
ग्राम प्रधान ने जरूरतमंदों को बांटे कंबल

कछौना, हरदोई (आरएनआई) सर्द हवाओं में ठिठुरने से लोगों को राहत पहुंचाने के लिए ग्राम प्रधान आलोक कुमार उर्फ विपिन वर्मा ने व्यक्तिगत माध्यम से ग्राम सभा बालामऊ के बुजुर्ग, दिव्यांग, असहाय, पुरुष, महिलाओं को कंबल उपलब्ध करा कर राहत दी। ग्रामीणों ने काफी राहत ली। ग्राम प्रधान के इस कदम की सभी सराहना कर रहे हैं। शीत लहर व कड़ाके की ठंड के मौसम में समाज के आज भी काफी लोग आर्थिक स्थिति व शारीरिक असमर्थता के कारण असहाय है। शीत लहर के कारण बुजुर्ग, दिव्यांगजनों को काफी दिक्कत होती है, ऐसे में समाज के समक्ष लोग राजनीतिक समस्याओं के लोग, शासन-प्रशासन के लोग कदम बढ़ाकर कम्बल बांटते हैं। ग्राम प्रधान आलोक कुमार उर्फ विपिन कुमार ने अपने सीमित संसाधनों से ग्राम सभा के 500 लोगों को कंबल देकर राहत दी। कंबल पाकर लोगों ने राहत की सांस ली। ग्राम प्रधान के इस कदम की सभी सराहना कर रहे हैं। ग्राम प्रधान ने बताया समाज के लोगों की सहायता से आत्मसंतुष्टि मिलती है। यह खुशी मुझे बेहतर कार्य करने की ऊर्जा देती है। इस अवसर पर राजस्व कर्मी अनिल शुक्ला, सामाजिक कार्यकर्ता मुन्ने त्रिपाठी, ग्राम सचिव राजेश त्यागी, ग्राम सभा के प्रबुद्धजन व बुजुर्ग पुरुष महिलाएं दिव्यांगजन मौजूद रहे।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)