ग्राम ककवाही मे अमृत सरोवर तक रास्ता बनाए जाने के लिए निर्देशित किया गयाः उप जिलाधिकारी

Jun 14, 2023 - 19:40
Jun 14, 2023 - 20:35
 0  378
ग्राम ककवाही मे अमृत सरोवर तक रास्ता बनाए जाने के लिए निर्देशित किया गयाः उप जिलाधिकारी

हरदोई (आरएनआई) आज उप जिलाधिकारी सदर स्वाती शुक्ला की अध्यक्षता में ग्राम कोर्रिया में चौपाल का आयोजन किया गया। मौके पर उप जिलाधिकारी के साथ सहायक विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी, क्षेत्रीय नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक एवं लेखपालों की टीम मौजूद रही। मौके पर उपस्थित लोगों की समस्याओं को सुना गया तथा संबंधित को निर्देशित किया गया की तत्काल कार्यवाही करें। ग्राम ककवाही में अमृत सरोवर तक रास्ता राजस्व एवं विकास विभाग की टीम के द्वारा बनाए जाने के लिए निर्देशित किया गया। उक्त के अतिरिक्त अन्य प्राप्त समस्याओं के लिए संबंधित विभाग से पत्राचार करने के भी निर्देश दिए गए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)