गोशालाओं में भूसा, चारा व दाना आदि की पर्याप्त व्यवस्था रखी जाए:-एम0पी0 सिंह

हरदोई (आरएनआई)आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन हुआ। किसानों ने अपनी समस्याओं को जिलाधिकारी के समक्ष उठाया जिसके निस्तारण के निर्देश जिलाधिकारी ने तत्काल संबंधित अधिकारियों को दिए। किसानों ने कुछ मार्गों के निर्माण की मांग रखी। जिलाधिकारी ने तत्काल संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। लंपी वायरस से बचाव के लिए जिलाधिकारी ने पशुपालन विभाग को पशुओं का टीकाकरण करने के निर्देश दिए। निराश्रित गोवंशों के संरक्षण के कार्य मे तेजी लायी जाए। गोशालाओं में भूसा, चारा व दाना आदि की पर्याप्त व्यवस्था रखी जाए। विद्युत विभाग को जर्जर तारों को बदलने के निर्देश दिए। कृषि विभाग को पराली प्रबंधन पर विशेष जोर देने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बताया कि इस बार धान के अलावा ज्वार एवं बाजरे के क्रय केंद्र खोले गए हैं। किसान पहले पंजीकरण करा लें। क्रय की सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। इस वर्ष पिछले वर्ष से काफी अधिक क्रय केन्द्र खोले गए हैं। इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि किसान सम्मान निधि का लाभ निर्बाध रूप से प्राप्त करने के लिए ई केवाईसी अवश्य करवा लें। उपनिदेशक कृषि ने किसानों को सरकार की योजनाओं व पराली प्रबंधन की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कृषक उत्पादक संघ स्थापित करने के लिए ब्लॉक स्तर बीज भंडार से जानकारी ले सकते हैं। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरुरानी, उपनिदेशक कृषि डॉ नन्दकिशोर, जिला कृषि अधिकारी उमेश साहू व अन्य संबंधित अधिकारी व किसान बन्धु आदि उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?






