गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन का एक हिस्सा गिरा, एक की मौत

गुरुवार को दिल्ली मेट्रो के गोकुलपुरी स्टेशन पर हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि स्टेशन का एक हिस्सा गिर गया। इसके मलबे की चपेट में आने से एक शख्स की मौत हो गई है।

Feb 8, 2024 - 14:42
 0  1.4k
गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन का एक हिस्सा गिरा, एक की मौत

नई दिल्ली (आरएनआई) देश की राजधानी दिल्ली में गुरुवार को गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन के प्लेटफॉर्म की साइड वॉल का एक हिस्सा गर गया। जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। जिससे पांच लोग घायल हो गए, उन्हें तुरंत चिकित्सा के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया। जहां, घायलों में से एक की मौत हो गई है। फिलहाल पुलिस अधिकारी मौके पर हैं। सड़क को बंद कर दिया गया है। दुर्घटना के बाद से इस लाइन में मेट्रो ट्रेन को फिलहाल सिंगल लाइन से संचालित किया गया। डीएमआरसी ने मामूली चोट के लिए एक लाख रुपये, गंभीर चोट के लिए पांच लाख रुपये और मृतक के परिजनों को 25 लाख रुपये की राशि देने का फैसला किया है।

निर्बाध यातायात संचालन सुनिश्चित करने के लिए घटना के एक घंटे के भीतर तत्काल आधार पर सड़क से मलबा हटा दिया गया। डीएमआरसी ने गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन ढहने की घटना में 2 अधिकारियों को तत्काल निलंबित करने का आदेश दिया है। 

गुरुवार को दिल्ली मेट्रो के गोकुलपुरी स्टेशन पर हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि स्टेशन का एक हिस्सा गिर गया। इसके मलबे की चपेट में आने से एक शख्स की मौत हो गई है,  वहीं, चार घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सुबह करीब 11 बजे गोकलपुरी मेट्रो स्टेशन की चारदीवारी (पूर्वी तरफ) का एक हिस्सा नीचे सड़क पर गिर गया। एक व्यक्ति मलबे में फंस गया और गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि अन्य को मामूली चोटें आईं। पुलिस कर्मियों ने कुछ लोगों की मदद से मलबे में फंसे व्यक्ति को बाहर निकाला। जो घटना के वक्त अपनी स्कूटी पर सवार था। घायलों को जीटीबी अस्पताल ले जाया गया है। 

डीएमआरसी के प्रधान कार्यकारी निदेशक, अनुज दयाल ने कहा कि आज सुबह 11 बजे के आसपास गोकुपुरी मेट्रो स्टेशन पर एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई, जिसमें 5 लोग घायल हो गए। उनमें से एक की मौत हो गई है। उन सभी को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। मलबा जो इस घटना के परिणामस्वरूप गिर गया था उसे तुरंत साफ़ कर दिया गया ताकि यातायात की आवाजाही प्रभावित न हो। डीएमआरसी के सिविल विभाग के प्रबंधक स्तर के दो अधिकारियों और कनिष्ठ अभियंता को तुरंत निलंबित कर दिया गया है।

1. विनोद कुमार (उम्र 53 वर्ष) पुत्र गुरु शंकर, निवासी शहीद भगत सिंह कॉलोनी, करावल नगर, दिल्ली

1. अजीत कुमार (उम्र 21 वर्ष) पुत्र सरवन कुमार, निवासी बलराम नगर, लोनी
2. मोनू (उम्र 19 वर्ष) पुत्र हरि चंद, निवासी गंगा विहार, गोकलपुरी
3. संदीप (उम्र 27 वर्ष) पुत्र अशोक कुमार निवासी, गोकलपुरी
4. मो. ताजीर (उम्र 24 वर्ष) पुत्र मोहम्मद नासिर निवासी इंदिरापुरी, लोनी

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.