गुना में प्रथम बार आयोजित होगी सीनियर महिला हॉकी चैम्पियनशिप

गुना (आरएनआई) गुना के संजय गांधी हॉकी स्टेडियम में प्रथम राज्य स्तरीय सीनियर महिला हॉकी चैम्पियनशिप के आयोजन संबंध में जिला हॉकी संघ गुना ने प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की गई।
मीडिया को दी जानकारी में जिला हॉकी संघ के सचिव बृजेश (बॉबी) ने बताया कि गुना में हॉकी का स्वर्णिम इतिहास रहा हैं।
80 के दशक में गुना जिला हॉकी संघ ने अंतरराष्ट्रीय हॉकी मैचों की भी मेजबानी की है स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री हॉकी स्वर्ण कप हॉकी प्रतियोगिता देश में अपना स्थान रखती है।
ब्रजेश बॉबी ने बताया कि मध्य प्रदेश हॉकी में सीनियर महिलाओं की प्रतियोगिता का जिम्मा जिला हॉकी संघ को सौप है जिसे पूरी टीम एवं वरिष्ठ खिलाड़ियों के साथ सफलतापूर्वक आयोजन करेगी।
हॉकी संघ के सचिव बृजेश दुबे ने बताया कि उक्त प्रतियोगिता में भी प्रदेश के 18 जिले भाग लेंगे भोपाल रायसेन ग्वालियर जबलपुर नर्मदा पुरम बैतूल शिवानी सागर उमरिया बड़वानी शिवपुरी नीमच देवास शाहजहांपुर मंदसौर अदि लेंगी ज्ञात हो कि गुना में आयोजित महिला हॉकी प्रतियोगिता 10 से 15 जनवरी तक संचालित होगी जो आगामी राष्ट्रीय महिलाओं की प्रतियोगिता मध्य प्रदेश की टीम चयनित होगी।
इस अवसर पर मुरारी शर्मा, रविंद्र रघुवंशी,शरद शर्मा,बलवंत सिंह,शेखर वशिष्ठ,राजेंद्र जगताप,शक्ति सिंह,अनूप गोयल, नंदू चौबे, महबूब कुरेशी,अमित प्रताप साथ ही सभी जूनियर खिलाड़ी उपस्थित रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB
What's Your Reaction?






