गुना जिले का सीएम हेल्पलाइन में ऐतिहासिक प्रदर्शन, कलेक्टर के निर्देशन में मिली बड़ी सफलता

Mar 20, 2025 - 23:13
Mar 20, 2025 - 23:18
 0  243
गुना जिले का सीएम हेल्पलाइन में ऐतिहासिक प्रदर्शन, कलेक्टर के निर्देशन में मिली बड़ी सफलता

गुना (आरएनआई) कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल के प्रभावी निर्देशन में गुना जिले ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। प्रदेश के सभी जिलों में ग्रुप A में गुना जिले ने तृतीय स्थान प्राप्त कर अपनी प्रशासनिक दक्षता का प्रमाण दिया है।

विशेष रूप से राजस्व विभाग ने पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल कर गुना जिले को गौरवान्वित किया है, जबकि जिला पंचायत ने चौथा स्थान प्राप्त कर अपनी उत्कृष्ट कार्यशैली को साबित किया है। जिले का कुल स्कोर 83.96 रहा, जो प्रशासन की तत्परता और जनसमस्याओं के प्रभावी समाधान का प्रतिबिंब है।

कलेक्टर किशोर कुमार कान्याल ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए जिले के अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहना की और नागरिकों को त्वरित व गुणवत्तापूर्ण सेवाएं देने की प्रतिबद्धता दोहराई।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0