गुजरात को पहला झटका, शुभमन गिल 33 रन बनाकर आउट हुए, मैक्सवेल को मिली सफलता

आज आईपीएल 2025 का पांचवां मैच गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है। पंजाब इस बार नए कप्तान श्रेयस अय्यर की अगुआई में खेलने उतरी है। वहीं, गुजरात के कप्तान शुभमन गिल हैं। गुजरात ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है।

Mar 25, 2025 - 21:42
Mar 25, 2025 - 22:14
 0  54
गुजरात को पहला झटका, शुभमन गिल 33 रन बनाकर आउट हुए, मैक्सवेल को मिली सफलता

अहमदाबाद (आरएनआई) गुजरात को पहला झटका ग्लेन मैक्सवेल ने दिया। उन्होंने पावरप्ले के आखिरी ओवर में कप्तान शुभमन गिल को अपना शिकार बनाया। 14 गेंदों में 33 रन बनाकर आउट हुए। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए जोस बटलर उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए साई सुदर्शन क्रीज पर मौजूद हैं। छह ओवर के बाद स्कोर 61/1 है।

गुजरात की पारी शुरू हो चुकी है। साई सुदर्शन और शुभमन गिल क्रीज पर मौजूद हैं। पंजाब के लिए पहला ओवर अर्शदीप सिंह फेंक रहे हैं।

श्रेयस अय्यर और शशांक सिंह की 81* रनों की साझेदारी की बदौलत पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 244 रनों का लक्ष्य दिया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में  खेले जा रहे इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब ने 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 243 रन बनाए। यह पंजाब का आईपीएल में दूसरा सबसे बड़ा टोटल है। पिछले सत्र में पंजाब ने केकेआर के खिलाफ 262/2 का स्कोर बनाया था।

स्कोर    विरोधी टीम    स्थान    वर्ष
262/2    कोलकाता नाइट राइडर्स     कोलकाता    2024
243/5    गुजरात टाइटंस     अहमदाबाद    2025*
232/2    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु    धर्मशाला    2011
231/4    चेन्नई सुपर किंग्स     कटक    2014
230/3    मुंबई इंडियंस    वानखेड़े    2017

इस मैच में टीम की शुरुआत अच्छी हुई थी। प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्या के बीच पहले विकेट के लिए 28 रनों की साझेदारी हुई। कगिसो रबाडा ने विकेटकीपर बल्लेबाज प्रभसिमरन को अरशद खान के हाथों कैच कराया। वह पांच रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद मोर्चा श्रेयस अय्यर और प्रियांश आर्य ने संभाला। दूसरे विकेट के लिए दोनों के बीच 21 गेंदों में 51 रनों की साझेदारी हुई। 

24 वर्षीय बल्लेबाज प्रियांश आर्या शानदार फॉर्म में नजर आ रहे थे और अपने डेब्यू मैच में अर्धशतक के लिए तेजी से बढ़ रहे थे, लेकिन राशिद खान ने उन्हें साई सुदर्शन के हाथों कैच आउट करा दिया। वह 23 गेंदों में सात चौकों और दो छक्कों की मदद से 47 रन बनाने में कामयाब हुए।

श्रेयस अय्यर इस सत्र में पंजाब की कप्तानी संभाल रहे हैं। उन्होंने अपने पहले ही मैच में शानदार प्रदर्शन किया और 42 गेंदों में 97 रन बनाकर नाबाद रहे। इस दौरान उन्होंने 230.95 के स्ट्राइक रेट से पांच चौके और नौ छक्के जड़े। इसी के साथ दाएं हाथ के बल्लेबाज ने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वह किसी भी टीम के लिए बतौर कप्तान डेब्यू करते हुए सबसे ज्यादा स्कोर बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए। इससे मामले में शीर्ष पर संजू सैमसन हैं। उन्होंने 2021 में राजस्थान रॉयल्स के लिए बतौर कप्तान डेब्यू करते हुए पंजाब किंग्स के खिलाफ 119 रन बनाए थे। दूसरे स्थान पर मयंक अग्रवाल हैं, जिन्होंने 2021 में पंजाब किंग्स के लिए बतौर कप्तान अपने पहले मैच में 99* रन बनाए।

स्कोर    खिलाड़ी    टीम    विपक्षी टीम    स्थान    वर्ष
119    संजू सैमसन    राजस्थान रॉयल्स     पंजाब किंग्स     वानखेड़े    2021
99*    मयंक अग्रवाल    पंजाब किंग्स     दिल्ली कैपिटल्स    अहमदाबाद    2021
97*    श्रेयस अय्यर    पंजाब किंग्स     गुजरात टाइटंस    अहमदाबाद    2025*
93*    श्रेयस अय्यर    दिल्ली कैपिटल्स     कोलकाता नाइट राइडर्स     दिल्ली    2018
88    फाफ डु प्लेसिस    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु    पंजाब किंग्स    मुंबई    2022

श्रेयस के अलावा इस मैच में अजमतुल्लाह उमरजई ने 16, मार्कस स्टोइनिस ने 20 और शशांक सिंह ने 44* रन बनाए। वहीं, मैक्सवेल बिना खाता खोले आउट हुए। इसी के साथ ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज आईपीएल में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले बल्लेबाज बन गए। वह 19 बार आईपीएल में शून्य पर आउट हुए हैं। गुजरात के लिए साई किशोर ने तीन विकेट झटके जबकि कगिसो रबाडा और राशिद खान को एक-एक विकेट मिला।

पंजाब को पांचवां झटका भी साई किशोर ने दिया। उन्होंने मार्कस स्टोइनिस को अरशद खान के हाथों कैच कराया। वह 15 गेंदों में 20 रन बनाकर आउट हुए। सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए शशांक उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए कप्तान श्रेयस अय्यर क्रीज पर मौजूद हैं।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.