गांव चलो अभियान के तहत प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा का रात्रि विश्राम आवन में, भाजपा का प्रदेश भर में गांव चले अभियान का शुभारंभ आज से

गुना (आरएनआई) भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व एवं प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर प्रदेश भर के सभी जिले में गुरुवार से भाजपा का गांव चलो अभियान का शुभारंभ होने होने जा रहा हे।
गुना जिले की चाचौड़ा विधानसभा एवं राजगढ़ लोकसभा से गांव चलो अभियान का शुभारंभ खजुराहो सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा राधौगढ़ और चाचौड़ा से करेंगे।
इसी के साथ ही प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा का रात्रि विश्राम आवन में रहेगा। गांव चलो अभियान के तहत बूथ पर 11 करणीय कार्य भी सम्पन्न होंगे। जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार ने जिले के सभी कार्यक्रताओं से गांव चलो अभियान में सम्मिलित होने का आग्रह किया गया है।
Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z
What's Your Reaction?






