गांव चलो अभियान का बूथ क्रमांक 97 से प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा ने किया शुभारंभ
गुना (आरएनआई) गांव चलो अभियान गुरुवार को शुभारंभ करते हुए प्रदेश अध्यक्ष बी डी शर्मा ने राधौगढ़ विधानसभा के ग्राम आवन से बूथ क्रमांक 97 पर पहुंच बूथ कार्यक्रताओं के साथ बैठक कर आरंभ किया। बैठक की अध्यक्षता बूथ अध्यक्ष हीरा लाल लोधा द्वारा की गई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने गांव चलो अभियान के तहत 11 करणीय कार्य कर अपने अपने बूथ को मजबूत करने का मंत्र दिया। इसी के साथ प्रदेश अध्यक्ष ने बूथ क्रमांक 94, 95, 96 पर पहुंच प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी सरकार की जनहितेशी योजनाओं की चर्चा की। जिसमे मोदी की मन की बात, मठ मंदिरों के पुजारियों का सम्मान, मेरा बूथ सबसे मजबूत एवं बूथ जीता चुनाव जीता और 51 प्रतिशत से बूथ जिताने का कार्यकर्ताओं का मंत्र दिया। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार, चाचौड़ा विधायक प्रियंका मीना, जिला उपाध्यक्ष हीरेंद्र सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष अरविंद धाकड़,विकास जैन सहित बूथ समिति उपस्थित रही।
Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z
What's Your Reaction?






