गांधी के सपनों को साकार करने के लिए चुनाव में उतरेंगे राम गोपाल
मीनाक्षी चौधरी पत्रकार।

नई दिल्ली (आरएनआई) सुप्रसिद्ध समाज सेवी एवं आंदोलनकारी राम गोपाल लोक सभा की दो सीटों से चुनाव लड़ेंगे।
यह जानकारी श्री गोपाल ने एक इंटरव्यू के दौरान दी।उन्होंने कहा कि इसके लिए उन्होंने दक्षिणी दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश के शिकोहाबाद संसदीय क्षेत्र का चयन किया है। उन्होंने कहा कि ये दोनों ही क्षेत्र राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण है।
चुनावी एजेंडे के संबंध में पूछे जाने पर श्री गोपाल ने कहा कि वह भय, भूख एवं बेरोजगारी के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरेंगे,क्योंकि आज समाज में आतंक का माहौल है।बड़े पैमाने पर लोग भूखमरी के शिकार हैं।बेरोजगारी का आलम यह है, कि 40 करोड़ लोग पीड़ित हैं।पढ़े लिखे लोग पकौड़ा बेच रहे हैं।इसके लिए उन्होंने इलाके में यात्रा एवं जनसंपर्क भी शुरू कर दिया है।
अन्ना आंदोलन में सक्रिय रहे श्री गोपाल ने कहा कि आज समाज को जाति एवं धर्म के नाम पर बाँट दिया गया है। सामाजिक समरसता समाप्त हो चुकी है।केवल सत्ता एवं वोट की बात हो रही है। इससे लोकतंत्र खतरे में पड़ गया है। आज इसे बचाने की जरूरत है।
अपने समर्थन में दो दर्जन से अधिक दलों का दावा करने वाले श्री गोपाल ने कहा कि यह समय सभी लोगों को एकजुट होकर फिरकापरस्ती ताकतों को उखाड़ फेंकने की है अन्यथा देश गर्त में चला जायेगा। हम गांधी के सपनों को साकार कर ही देश को मजबूत कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष को तबाह किया जा रहा है। दो- दो मुख्यमंत्रियों को चुनाव के दौरान गिरफ्तार किया गया है।
यह पूछे जाने पर कि इसके बावज़ूद देश में मोदी का जलवा कायम है, इस पर समाजसेवी श्री राम गोपाल ने कहा कि अगर मशीन से चुनाव नहीं हो तो भाजपा को 100 सीटें भी नहीं मिलेगी। फिर किस जलवे की बात करते हैं। सारी दुनियां जानती हैं।
Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z
What's Your Reaction?






