खेलकूद से होता है शारीरिक व मानसिक विकास : सुनीता लाल

Nov 18, 2023 - 16:31
Nov 18, 2023 - 16:31
 0  405
खेलकूद से होता है शारीरिक व मानसिक विकास : सुनीता लाल

हाथरस, (आरएनआई) कस्बे के विजय गढ़ रोड स्थित सेंट थॉमस स्कूल मे चिल्ड्रेन-डे के चलते खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। इस प्रतियोगिता में खेल के प्रति बच्चों में काफी उत्साह दिखाई दिया।

 इस दौरान सौ मीटर, सेक रेस, बैलून रेस, थ्री लेग रेस, हार्डल रेस, 100 मी रेस, बास्केट रेस, लेमन स्पून रेस, लोंग जंप के अलावा अन्य प्रतियोगिता में बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का शुभारम्भ प्रधानाचार्य सुनीता लाल द्वारा किया गया। प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 उन्होंने खेलो के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि खेलों का हमारे जीवन में महत्वपूर्ण योगदान होता है। खेलों से बच्चों के जीवन में सहयोग की भावना का विकास होता है। खेलकूद से बच्चे शारीरिक और मानसिक सूद्रढ़ होते है।

इस अवसर पर दीक्षा सिंह, निधि वर्मा, नेहा गोला, पूजा कुमारी, दीक्षा भारद्वाज, हिमानी, राज, शिवाली सिंह, संध्या दयाल, शशिवाला, स्वीटी शर्मा आदि सभी अध्यापिकाओं व विद्यालय के समस्त स्टाफ ने भी प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी बच्चों को बधाई एवं शुभकामना दी।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow