खुशियां रंगबिरंगी...गुलाल से रंगा देश; राष्ट्रपति-पीएम ने देशवासियों को दी बधाई

आज पूरे देश में रंगों का त्योहार होली पूरे उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई हस्तियों ने देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से लेकर बंगाल तक लोग एक दूसरे को रंग और गुलाल लगा कर होली की बधाई दे रहे हैं। उत्तर प्रदेश में ब्रज की होली भी दुनियाभर में चर्चित है। 

Mar 14, 2025 - 09:38
 0  54
खुशियां रंगबिरंगी...गुलाल से रंगा देश; राष्ट्रपति-पीएम ने देशवासियों को दी बधाई

नई दिल्ली (आरएनआई) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देशवासियों को होली की बधाई दी। उन्होंने एक्स पर लिखा कि रंगों के त्योहार होली के पावन अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। हर्षोल्लास का यह त्योहार एकता, प्रेम और सद्भाव का संदेश देता है। यह त्योहार भारत की अनमोल सांस्कृतिक विरासत का भी प्रतीक है। इस पावन अवसर पर आइए हम सब मिलकर मां भारती की सभी संतानों के जीवन में निरंतर प्रगति, समृद्धि और खुशियों के रंग भरने का संकल्प लें।

रंगों के त्योहार होली के अवसर पर ओडिशा में पुरी समुद्र तट पर मशहूर रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक ने रेत की कलाकृति बनाकर लोगों को बधाई दी।

मथुरा में द्वारकाधीश मंदिर में भी होली की धूम रही। भक्त अपने आराध्य के साथ रंगों की बौछार में सराबोर हो गए। मंदिर में अबीर, गुलाल, केसर से होली खेली गई, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय और आनंदमय हो गया। देशभर से हजारों श्रद्धालु इस अनोखी होली का हिस्सा बनने के लिए मंदिर पहुंचे।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश और देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दीं। सीएम धामी ने कहा, इस बार होली पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का संकल्प लेकर मनाएं। प्राकृतिक रंगों का इस्तेमाल करें और जल संरक्षण करें।

रंगों के त्योहार होली से जुड़ी धार्मिक मान्यता के अनुसार विभिन्न देवताओं को प्रसन्न करने और अपने जीवन में सुख, समृद्धि, सफलता और शांति लाने के लिए विशेष रंग की गुलाल अर्पित करना शुभ माना जाता है। प्रत्येक देवता से जुड़ा एक विशिष्ट रंग होता है, जो उनके प्रभाव और कृपा को बढ़ाने में सहायक होता है। यदि सही देवता को उचित रंग की गुलाल अर्पित की जाए, तो जीवन की कई समस्याओं का समाधान हो सकता है। महाराष्ट्र के नागपुर में भी युवती को गुलाल से सराबोर देखा गया।

सनातन धर्म में होली का त्योहार उल्लास और उमंग के साथ मनाया जाता है। इस दिन पूरे देश में लोग एक-दूसरे को रंग लगाकर शुभकामनाएं देते हैं। इस साल दो दिन के इस उत्सव में पहले दिन यानी 13 मार्च की देर रात होलिका दहन किया गया। कुछ जगहों पर रात 12 बजे के बाद भी होलिका दहन होने की खबर आई। आज रंगों के साथ होली खेली जाएगी। हिमाचल प्रदेश के मंडी में होली के मौके पर बड़ी संख्या में लोगों को एक दूसरे को रंग गुलाल लगाते और उत्सव मनाते देखा गया।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.