खरपतवारों का नियंत्रण करना जरूरी : गुंजन सिंह

शाहाबाद (हरदोई)। स्थानीय तहसील अंतर्गत ग्राम टडेर मे श्रीराम फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स के तत्वाधान मे एक किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमे किसानों को खाद, बीज एवं कीटनाशक दवाइयो के बारे मे विस्तार से चर्चा करते हुये किसानो की समस्याओ का भी निराकरण किया गया। कम्पनी के डेवलपमेंट मैनेजर अरविंद यादव ने कहा कि सामान्य बीजो के सापेक्ष हाइब्रिड बीजो का प्रयोग कर किसान अधिक पैदावार प्राप्त कर सकते है। उन्होने कहा कि हाइब्रिड धान श्रीराम 744 एक उच्च गुणवत्ता बाला बीज है जिसकी पैदावार अधिक होने के साथ साथ इसके पौधे की लम्बाई सामान्य होती है तथा 125 से 130 दिन मे फसल पक कर तैयार हो जाती है जिसके चलते किसान अपनी अगली फसल की बुबाई भी समय से कर सकते है। विपणन अधिकारी प्रवीन प्रताप सिंह ने कहा कि अच्छी पैदावार के लिए उन्नतिशील किस्मो के बीजो के साथ साथ संतुलित उर्वरको का प्रयोग नितांत आवश्यक है। इसके लिए किसानो को समय समय पर अपने खेतो की मिट्टी की जांच भी कराते रहना चाहिए ताकि फसल की आवश्यकतानुसार उर्वरको तथा सूक्ष्म तत्वो का प्रयोग किया जा सके। ट्रेनी अधिकारी गुंजन सिंह चौहान ने कहा कि खेतो मे फसल के साथ साथ खरपतवार भी उग आते है जो मृदा से आवश्यक तत्वो को गृहण कर लेते है जिससे फसल को भरपूर तत्व नही मिल पाते। इस लिए खरपतवारो का नियंत्रण करना नितांत आवश्यक है। उन्होने गन्ने की फसल मे उगने बादे खरपतवारो के विषय मे जानकारी देते हुये उसके नियंत्रण के उपाय भी बताये तथा खरपतवारो के नियंत्रण के लिए प्रचलित दवाइयो के अलावा नये उत्पादो के विषय मे भी जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर राठौर ब्रदर्स के प्रतिनिधि किशोर राठौर एवं क्षेत्रीय सहायक अजय शुक्ला के अलावा क्षेत्रीय कृषक भी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?






