खड़गे के बाद उज्जैन दुष्कर्म मामले पर प्रियंका भी बोलीं

उज्जैन में बच्ची के साथ हुई दरिंदगी पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर प्रदेश की शिवराज सरकार पर हमला बोला है। प्रियंका ने प्रदेश की कानून व्यवस्था और महिला सुरक्षा पर सवाल उठाए हैं।

Sep 28, 2023 - 09:40
 0  540
खड़गे के बाद उज्जैन दुष्कर्म मामले पर प्रियंका भी बोलीं
प्रतीकात्मक तस्वीर।

भोपाल, (आरएनआई) भगवान महाकाल की नगरी उज्जैन में 12 साल की बच्ची के साथ हुए दुराचार पर कांग्रेस हमलावर हो गई है। राहुल गांधी, कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे के बाद अब प्रियंका गांधी ने भी मध्य प्रदेश सरकार पर जबरदस्त हमला बोला है। प्रियंका ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा कि भाजपा के 20 साल के कुशासन तंत्र में बच्चियां, महिलाएं, आदिवासी, दलित कोई सुरक्षित नहीं हैं। लाडली बहना के नाम पर चुनावी घोषणाएं करने का क्या फ़ायदा है अगर बच्चियों को सुरक्षा और मदद तक नहीं मिल सकती?

प्रियंका गांधी ने आगे लिखा कि भगवान महाकाल की नगरी उज्जैन में एक छोटी बच्ची के साथ हुई बर्बरता आत्मा को झकझोर देने वाली है। अत्याचार के बाद वह ढाई घंटे तक दर-दर मदद के लिए भटकती रही और फिर बेहोश होकर सड़क पर गिर गई, लेकिन मदद नहीं मिल सकी। ये है मध्य प्रदेश की कानून व्यवस्था और महिला सुरक्षा? 

प्रियंका गांधी अगले महीने पांच अक्तूबर को धार जिले के मोहनखेड़ा आएंगी। वे यहां पर बड़ी रैली को संबोधित करेंगी। प्रियंका यहां मंच से उज्जैन की घटना का मुद्दा उठा सकती हैं। प्रियंका गांधी का मध्य प्रदेश का यह तीसरा दौरा है। इससे पहले वे 12 जून को जबलपुर और ग्वालियर में 21 जुलाई को आई थीं। 

उज्जैन में एक 12 साल की बच्ची के साथ दुराचार करके उसे घायल अवस्था में सड़क पर छोड़ दिया गया और ये बच्ची उज्जैन की सड़कों पर और गलियों में लोगों का दरवाजा खटखटाते हुए मदद मांगती रही, लेकिन किसी ने इसकी मदद नहीं की। बच्ची बोली से प्रयागराज की बताई जा रही है। फिलहाल उसका इलाज इंदौर में चल रहा है। इधर, इस मामले में अब तक एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है और जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.