क्वींसलैंड में आई बाढ़ की चपेट में आकर भारतीय नागरिक ने गंवाई जान
भारतीय उच्चायोग ने मरने वाले की पहचान उजागर नहीं की है। इस बीच, बारिश और आंधी के गंभीर अलर्ट के बीच क्वींसलैंड में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।

कैनबरा (आरएनआई) ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड में मौसम काफी खराब है। यहां बाढ़ के हालात बने हुए हैं। इस बीच, माउंट ईसा के पास आई बाढ़ में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई। कैनबरा में भारतीय उच्चायोग ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
भारतीय उच्चायोग ने पीड़ित के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। साथ ही विश्वास दिलाया कि वह किसी भी सहायता के लिए उनके संपर्क में है। उसने सोशल मीडिया एक्स पर कहा, 'ऑस्ट्रेलिया से दिल तोड़ने वाली खबर है। यहां एक भारतीय शख्स की मौत हो गई है। मृतकों के परिवार के प्रति गहरी संवेदना। उच्चायोग की टीम सभी आवश्यक सहायता के लिए संपर्क में है।
उच्चायोग के अधिकारियों ने मरने वाले की पहचान उजागर नहीं की है। बारिश और आंधी के गंभीर अलर्ट के बीच क्वींसलैंड में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।
क्वींसलैंड की पुलिस ने बताया, 'सनशाइन कोस्ट काउंसिल क्षेत्र के लोगों के लिए गंभीर आंधी-तूफान की चेतावनी है। बीओएम ने चेतावनी जारी की है कि मारूच्यडोर और यहां के आसपास के क्षेत्र में भारी बारिश होने की संभावना वाले तेज आंधी तूफान का पता चला है, जिससे अचानक बाढ़ आ सकती है।
एक अन्य घटना में, पुलिस ने बताया कि माउंट ईसा के पास बाढ़ के पानी में डूबी हुई कार में एक महिला मृत पाई गई। मामले की जांच की जा रही है और लोगों से आग्रह किया है कि जांच में सहायता करने के लिए आगे आएं।
Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z
What's Your Reaction?






