क्रिकेट के बाद चुनाव के मैदान में उतरे एमएस धोनी, चुनाव आयोग ने दी बड़ी जिम्मेदारी
के रवि कुमार ने बताया कि 'महेंद्र सिंह धोनी ने चुनाव आयोग को उनकी तस्वीर का इस्तेमाल करने की मंजूरी दे दी है। हम अन्य विस्तृत जानकारी के लिए उनके संपर्क में हैं। महेंद्र सिंह धोनी मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करेंगे।

रांची (आरएनआई) कैप्टन कूल एमएस धोनी अब क्रिकेट के मैदान से इतर चुनाव के मैदान में भी दिखाई देंगे, लेकिन हैरान मत होइए, धोनी चुनाव नहीं लड़ रहे हैं, बल्कि वह सिर्फ मतदाताओं को अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित करते दिखाई देंगे। दरअसल चुनाव आयोग ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिह धोनी को झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए ब्रांड एंबेसडर बनाया है।
झारखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के रवि कुमार ने बताया कि महेंद्र सिंह धोनी ने भी विधानसभा चुनाव के दौरान उनकी तस्वीर का इस्तेमाल करने की मंजूरी दे दी है। के रवि कुमार ने बताया कि 'महेंद्र सिंह धोनी ने चुनाव आयोग को उनकी तस्वीर का इस्तेमाल करने की मंजूरी दे दी है। हम अन्य विस्तृत जानकारी के लिए उनके संपर्क में हैं। महेंद्र सिंह धोनी मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करेंगे।' धोनी झारखंड की राजधानी रांची के निवासी हैं और भारतीय क्रिकेट टीम का बड़ा नाम रहे हैं। अब चूंकि झारखंड में लोकतंत्र का उत्सव मनाया जा रहा है, ऐसे में चुनाव आयोग को मतदाताओं के बीच जागरुकता बढ़ाने के लिए एमएस धोनी सबसे उपयुक्त चेहरा हैं।
झारखंड में दो चरणों में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा। पहले चरण में 43 सीटों के लिए 13 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। शुक्रवार को पहले चरण के लिए उम्मीदवारों के नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। पहले चरण में जिन बड़े नेताओं ने नामांकन दाखिल किया है, उनमें पूर्व सीएम चंपई सोरेन, सीएम हेमंत सोरेन का नाम शामिल है। साथ ही आजसू पार्टी के प्रमुख और पूर्व डिप्टी सीएम सुदेश महतो ने भी सिल्ली सीट से नामांकन दाखिल किया। झारखंड में झामुमो के नेतृत्व वाले INDIA गठबंधन का मुकाबला भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन से है। INDIA में झामुमो, कांग्रेस, राजद शामिल हैं। वहीं एनडीए में भाजपा, आजसू, जनता दल यूनाइटेड, लोजपा शामिल हैं।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB
What's Your Reaction?






