क्या हफ्ते में 70-90 घंटे काम करना ठीक? पूर्व WHO वैज्ञानिक ने दी सलाह- केवल अपने शरीर की सुनें
हमें एक हफ्ते में कितने घंटे काम करना चाहिए, क्या हफ्ते में 70-90 घंटे काम करना ठीक? इस पर तमाम लोगों के बीच बहस के बाद अब पूर्व WHO वैज्ञानिक ने दी सलाह- कि केवल अपने शरीर की सुनें।

नई दिल्ली (आरएनआई) देश में काफी समय से सप्ताह में कितने घंटे काम करने चाहिए इस पर बहस हो चुकी है। वहीं अब इस मामले में एक नया नाम जुड़ गया है। लोगों को अपने शरीर की जरूरतों को समझना चाहिए और जरूरत पड़ने पर आराम लेना चाहिए, क्योंकि लगातार अधिक काम करने से थकावट (बर्नआउट) और कार्यक्षमता में गिरावट हो सकती है। यह सलाह विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की पूर्व मुख्य वैज्ञानिक और स्वास्थ्य मंत्रालय की सलाहकार डॉ. सौम्या स्वामीनाथन ने दी है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?






