कॉलोनाइजर की शिकायत करने कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे सेकडो लोग, उक्त लोगो का आरोप हैं की केंट इलाके में वर्षो पूर्व एक कॉलोनी विकसित करते हुए पवन नाम के व्यक्ति ने प्लॉट बेचे थे

Jan 3, 2024 - 13:27
Jan 3, 2024 - 13:28
 0  5.4k

गुना (आरएनआई) कॉलोनाइजर की शिकायत करने कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे सेकडो लोग, उक्त लोगो का आरोप हैं की केंट इलाके में वर्षो पूर्व एक कॉलोनी विकसित करते हुए पवन नाम के व्यक्ति ने प्लॉट बेचे थे,उस समय उनको प्लाटो की बिक्री कर रशीद देते हुए कब्जा दिया,जिनपर उन्होंने उस समय अपनी कमाई से मकान बनाए थे, जिनकी लिखापड़ी नोटरी पर हुई थी। अब उन प्लाटो और मकानों की बड़ती कीमत के चलते कॉलोनाइजर नोटिस और गुंडों से धमका कर मकानों को खाली करने का बोल रहा हैं। उसके इस कारनामे से वे लोग परेशान हैं, हमने पहिले भी जनसुनवाई में कई बार शिकायत की हैं पर प्रशासन ने कोई भी कार्यवाई कॉलोनाइजर पर नही की हैं। कॉलोनी के लोगो ने कहा कि वो अपनी जमीन नही छोड़ेंगे,धरना प्रदर्शन करेंगे। लोगो ने यहां तक कहा कि अपने मकानों को बचाने के लिए हम कुछ भी करने तैयार जान दे भी सकते हैं ले भी सकते हैं। हमे 20 साल हो गए हमारे पास अब क्या मकान के अलावा,हम गरीब आदमी हैं। जो भी पैसे से जमीन खरीदी थी उसी में रजिस्ट्री कराए। हम टैक्स भी जमा करते हैं। दो साल से परेशान कर रहा हैं।रोटी खाना भी खा पा रहे हैं।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow