'केजरीवाल पर हमले में शामिल शख्स खतरनाक अपराधी व प्रवेश वर्मा के करीबी', आप का बड़ा आरोप
दिल्ली विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई है। इस बार 70 सीटों पर 981 उम्मीदवारों ने 1522 नामांकन पत्र भरे हैं। 1522 नामांकन में से 477 खारिज कर दिए गए हैं। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर एक साथ 5 फरवरी को मतदान होंगे और 8 फरवरी को मतगणना है।

नई दिल्ली (आरएनआई) दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा, 'कल नई दिल्ली विधानसभा में अरविंद केजरीवाल की गाड़ी पर भाजपा के गुंडों ने हमला किया। अगर वो पत्थर किसी को लग जाता तो जानलेवा हो सकता था। अरविंद केजरीवाल पर हमला करने वाला कौन था? एक शख्स राहुल उर्फ शैंकी, जो हमले में देखा गया था। वो हमेशा परवेश वर्मा के साथ दिखता है और उनके प्रचार में शामिल रहता है। इस शख्स पर डकैती की कोशिश का केस दर्ज है, जिसमें 7 साल की सजा हो सकती है, आर्म्स एक्ट का केस दर्ज है, जिसमें 2 साल की सजा हो सकती है, शकरपुर थाने में FIR दर्ज है। ये साफ है कि अरविंद केजरीवाल पर हमला करने के लिए एक अपराधी को भेजा गया था।'
विधानसभा चुनाव 2025 के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई है। इस बार 981 उम्मीदवारों ने 1522 नामांकन पत्र भरे हैं। 1522 नामांकन में से 477 खारिज कर दिए गए हैं। नई दिल्ली विधानसभा सीट पर सबसे ज्यादा हलचल है, जहां 29 उम्मीदवारों ने 40 नामांकन पत्र भरे हैं। यहां से पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, भाजपा के प्रवेश वर्मा और कांग्रेस के संदीप दीक्षित उम्मीदवार हैं। यह सीट शुरुआत से ही हाई-प्रोफाइल रही है और इस बार भी यह चर्चा का केंद्र बनी हुई है। वहीं, सबसे कम कस्तूरबा नगर सीट पर छह उम्मीदवारों ने नौ नामांकन पत्र भरे हैं। आप के रमेश पहलवान, भाजपा के नीरज बसोया और कांग्रेस के अभिषेक दत्त चुनावी मैदान में हैं।
नई दिल्ली विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने कहा, "हमें बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। लोग अरविंद केजरीवाल और भाजपा से बहुत निराश हैं। यहां सबसे बड़ी समस्या यह है कि पिछले 10 सालों से मस्टर रोल बंद हैं। लोगों में नाराजगी है। अरविंद केजरीवाल दिल्ली में राजनीति के स्तर को गिराने और उसे गंदा करने के लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार हैं। उन्होंने दिल्ली की राजनीति की संस्कृति में ज़हर घोल दिया है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?






