'केंद्रीय एजेंसियों द्वारा गिरफ्तार किए विपक्षी नेताओं के खिलाफ कोई सबूत नहीं' : संजय राउत

संजय राउत ने कहा कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गलती यह है कि उन्होंने 2015 और 2020 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को हराया था। इसलिए उन्हें झूठे मामलों में फंसाया गया है।

Jun 21, 2024 - 14:50
 0  189
'केंद्रीय एजेंसियों द्वारा गिरफ्तार किए विपक्षी नेताओं के खिलाफ कोई सबूत नहीं' : संजय राउत

मुंबई (आरएनआई) शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने शुक्रवार को दावा किया कि महाराष्ट्र, दिल्ली और झारखंड में केंद्रीय एजेंसियों द्वारा गिरफ्तार किए गए विपक्षी नेताओं के खिलाफ कोई सबूत नहीं है। उन्होंने यह टिप्पणी अदालत द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जमानत दिए जाने के एक दिन बाद की। मीडिया से बात करते हुए संजय राउत ने अपनी गिरफ्तारी के साथ केजरीवाल, झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन, महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री अनिल देशमुख और नवाब मलिक जैसे अन्य विपक्षी नेताओं की गिरफ्तारी की तरफ इशारा किया। 

शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा, "महाराष्ट्र, दिल्ली और झारखंड में केंद्रीय एजेंसियों ने जिन मंत्रियों को गिरफ्तार किया था, उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं है।" उन्होंने दावा किया कि बृहन्मुंबई नगर निगम में खिचड़ी और कोविड-19 घोटालों में की गई गिरफ्तारियां भी राजनीतिक कारणों से की गई थीं।

राउत ने आगे कहा कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गलती यह है कि उन्होंने 2015 और 2020 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को हराया था। इसलिए उन्हें झूठे मामलों में फंसाया गया है। शिवसेना नेता ने दावा किया कि 2024 के लोकसभा जनादेश ने भाजपा को पूर्ण बहुमत नहीं दिया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय एजेंसियों को इससे सबक सीख लेना चाहिए।

अरविंद केजरीवाल को शराब नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जमानत दे दी गई है। प्रवर्तन निदेशालय ने शुक्रवार को उच्च न्यायालय का रुख किया। ईडी ने केजरीवाल को 21 मार्च को गिरफ्तार किया था।

लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा ने 240 सीटों पर जीत हासिल की, जो कि पिछले बार की तुलना में काफी कम है। हालांकि, लोकसभा की 543 सीटों में भाजपा नीत एनडीए ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया था। वहीं, कांग्रेस इस चुनाव में 99 सीट जीतने में कामयाब रही।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.