कृष्ण चन्द्र गांधी स.वि.म का बोर्ड परीक्षा में परचम

मथुरा (आरएनआई) माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश प्रयागराज द्वारा जारी परिणाम में कृष्ण चंद्र गांधी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज माधव कुंज मथुरा के जिला टॉप 10 की सूची में चार छात्रों का स्थान। विद्यालय के छात्र योगेश ने जिले में प्रथम स्थान छात्र रुद्रांश का पंचम तथा छात्र रोनित एवं सौरव यादव ने संयुक्त रूप से नवम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक श्री समीर बंसल एडवोकेट एवं कोषाध्यक्ष श्री अमित अग्रवाल का ने सभी छात्रों को शुभकामनाएं एवं बधाइयां दी, वहीं विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री विनय कुमार सिंह ने सभी सफल छात्रों को बधाई देते हुए बताया कि यह उत्तम परीक्षा परिणाम विद्यालय के श्रेष्ठ आचार्यों एवं छात्रों की मेहनत का प्रतिफल एवं अभिभावक बन्धुओं के सार्थक प्रयास का प्रतिफल है।परीक्षा परिणाम में इण्टरमीडिएट में छात्र चंद्रभान ने 85.20%,अभिषेक अग्रवाल,83%,तनिष्क 83%,संस्कार जैन 83.80%,मृदुल गुप्ता 82%,दिलीप कुमार 82%, यश गौतम 82%,आकाश शर्मा 81.80%,अभिषेक कुमार 81%,सुमित सैनी 80.6%,पारस जैन 80.40%,रोशन जैन 79.80% हाईस्कूल में छात्र योगेश कुमार 93%,रुद्रांश 91.83 % सौरभ यादव 91%,रोनित 91.17%,पीयूष शर्मा 90.33%,शौर्य अग्रवाल 90%,निर्विकल्प दीक्षित 88.67%,राजपाल 88%,शिशुपाल 87.67%,शिवम ठाकुर,87.17%,शिवम कुमार 86.33,समर यादव 85.67 % अंक प्राप्त किये। सभी छात्रों का परीक्षा परिणाम 100% रहा।
इस अवसर पर मुख्य रूप से श्री राजीव पाठक ,श्री विनय कुमार, ,श्री उमेश शर्मा,श्री लोकेश अग्रवाल,श्री नरेन्द्र कुमार श्री केशव सिंह,श्री सोम कुमार ,श्री निधीश अग्रवाल,श्री महेश चन्द्र शर्मा,श्री मुनेश कुमार,श्री सीताराम वघेल,श्री विजय शर्मा,श्री रविन्द्र प्रताप सिंह,श्री विजयपालसिंह,श्री सुरेश कुमार,श्री टीकाराम शर्मा,श्री नवीन सक्सेना,श्री बलराम शर्मा,श्री हितेश कुमार,श्री योगेश कुमार,दिव्या गुप्ता,डॉ.दीप्ति तिवारी,श्रीमती पिंकी रानी,श्रीमती काजल भारद्वाज,श्रीमती नूतन वर्मा,श्रीमती रितु गौड़,कु.मनीषा दास,श्री योगेश कुमार,श्री अभिलाष गौतम,श्री दिनेश शर्मा,श्री रघुराज सिंह,श्री विजय पाल सिंह,श्री हेमन्त कुमार,श्री अनिल कुमार,श्री मनोज कुमार,श्री राम कुमार,श्री कुमारपाल,श्री सूरजपाल सिंह आदि उपस्थित रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?






