कूनो से भागने वाली वीरा चीता ने किया नीलगाय का शिकार, खेत में जाने से डर रहे किसान

मुरैना (आरएनआई) मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के कूनो नेशनल पार्क से बाहर निकलकर मुरैना के जौरा क्षेत्र में मादा चीता वीरा दहशत फैला रही है। भूखी वीरा ने नरहेला गांव में एक नीलगाय का शिकार किया। इससे पहले बकरे-बकरियों को अपना शिकार बनाया था।
15 दिन पहले ही कूनो नेशनल पार्क की सीमा से नर चीता पवन और मादा चीता वीरा बाहर निकल आए थे। जिसके बाद नर चीता पवन तो कूनो वापस लौट गया। लेकिन वीरा भटकते हुए पहाड़गढ़-चांचुल के जंगलों में 350 किमी लंबा सफर तय कर पगारा क्षेत्र के जंगलों में आ गई। अभी वीरा की लोकेशन इस समय जौरा के नरहेला गांव में है। जहां उसने जंगल में नीलगाय का शिकार किया है। मादा 3 दिन से भूखी होने के कारण उसने आज कुछ दिन पहले बकरे व बकरियों का भी शिकार किया। जिसके बाद अब नील गाय को शिकार किया है।
फॉरेस्ट की टीम के साथ डॉक्टर्स लगातार उसे ट्रैक कर रहे है। वहीं वीरा के कारण किसानों और गांव वालों में भय का माहौल है। किसानों का कहना है कि, इस समय फसल के कटने का समय है। जिसके कारण हम लोग फसल काटने खेतों में नहीं जा पा रहे हैं।
Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z
What's Your Reaction?






