कुटीर को लेकर नपा अध्यक्ष के घर के बाहर धरना, अध्यक्ष के घर पहुंचे सीएमओ पर लगाए धोखा देकर टैक्स रसीदें काटने का आरोप

वार्ड 34 के कुटीर मामले में नपाध्यक्ष पति के खिलाफ पार्षद धुरिया ने खोला मोर्चा, महिलाओं और पार्षद के साथ नगरपालिका अध्यक्ष के पति और सीएमओ की हुई जमकर गर्मागर्मी के साथ बहसबाजी

Jun 28, 2023 - 13:45
 0  1.1k

गुना। वार्ड 34 की महिलाओं सहित वार्ड के पार्षद ने कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में की गई शिकायत के वाद उन्हें संतोष जनक उत्तर न मिलने से परेशान महिलाओं ने पीएम आवास की मांग नपाध्यक्ष के घर के सामने धरना देते हुए नारेवाजी की। मोके पर पहुचे CMO का धरने पर बैठी महिलाओं और पार्षद से बहस भी हुई, वही नपाध्यक्ष पति से भी गर्मागर्मी हुई।

नपाध्यक्ष पति अरविंद गुप्ता ने कहा कि जितने भी आवेदन मिले हैं उनको पटवारी, आरआई द्वारा जांचकर पात्रता में जोड़ा जाएगा। इस पर महिलाओं और पार्षद की तू तू में में हो गई।

पार्षद धुरिया का कहना था कि ये महिलाएं मेरे वार्ड के गरीब हितग्राही हैं। जब भी कुटीर को लेकर यह नपा में जाती है तो वहां से कुत्तों की तरह दुत्कार के भगा देते हैं। हम पिछले दो घंटे से यहां बैठे हैं, लेकिन हमारी कोई सुनवाई नहीं हुई। यहां तक की एक महिला को चक्कर तक आ गए। इसको देखने तक कोई नहीं आया। वार्ड में जो अपात्र हितग्राही हैं उन्हें कुटीर मिली है जबकि पात्रों को कुटीर नहीं मिल रही है। यह शहर के प्रथम नागरिक है हम इनके पास नहीं जाएंगे तो कहां जाएंगे। लेकिन सीएमओ और नपाध्यक्ष दोनों ही हम पर नाराज हो गए।

वही मोके पर CMO विनोद शुक्ल का कहना था कि ये महिलाएं पीएम आवास के अंतर्गत कुटीर स्वीकृत कराने की मांग को लेकर आई थी। रही बात टैक्स रसीदों की तो मकान का टैक्स होता है। कुटीर के नाम पर कोई टैक्स नहीं लिया गया। कुटीर नि:शुल्क है। उसमें कोई शुल्क नहीं लिया जाता है। लेकिन बिना टैक्स रसीद के आप आवेदन भी नहीं कर सकते हैं। मकान का टैक्स अलग बात है। इनका पीएम आवास की अनुमोदित सूची में नाम नहीं है। हम इनके आवेदन लेकर शासन को भेज देेंगे कि इन पर विचार किया जाए।

वतादे कि जहां एक और पीएम आवास को लेकर नगर पालिका अधिकारी व कर्मियों पर पैसे लेने के आरोप लगते रहे हैं। ओर जिनके खिलाफ चल रही जांच भी कागजों में चलकर दफन हो गई है। वहीं दूसरी और जनता ने अपने क्षेत्र के पार्षदों को कुटीर न मिलने पर खरी-खोटी सुनाना शुरू कर दिया है। पार्षदों ने भी अपनी बात न सुनने को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष और नपा अधिकारियों की घेराबंदी शुरू कर दी है। इसके तहत वार्ड 34 के पार्षद सचिन धूरिया और उनके साथ पहुंची क्षेत्र की जनता ने नगर पालिका अध्यक्ष के दलवी कॉलोनी स्थित आवास पर दो घंटे से अधिक समय तक धरना दिया, यहां काफी देर तक हंगामा होता रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0