किसानों का रेल रोको आंदोलन शुरू
किसान आज चार घंटे 12 से चार बजे शाम तक देशभर में रेल रोको आंदोलन करेंगे। खास कर पंजाब की यात्रा करने वाले लोगों को आज परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे स्टेशन और आसपास पुलिस बल की तैनाती की गई है।

चंडीगढ़ (आरएनआई) हरियाणा के सिरसा के किसान नेता मिठू सिंह ने अपने फेसबुक के माध्यम से जानकारी दी कि उन्हें पुलिस ने नजरबंद कर दिया है। मिठू कंबोज ने वीडियो जारी कर बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा ने आज 12 से चार बजे तक पूरे देश में रेल रोकने का आह्वान किया था। डबवाली में भी हरियाणा किसान एकता डबवाली के बैनर तले रेले रोकना था। मगर पुलिस ने सुबह ही घर में नजरबंद कर दिया। सिरसा में पुलिस बल, बैरिकेडिंग, एंबुलेंस और दमकल की गाड़ियों को तैनात किया गया है।
शंभू बॉर्डर पर किसान नेता रेलवे ट्रैक पर बैठे हैं। मोहाली रेलवे स्टेशन पर भी रेल ट्रैक पर किसान मौजूद हैं। ऐसा ही नजारा सरसिनी रेलवे ट्रैक पर भी देखने को मिल रहा है। अंबाला के मोहड़ा रेलवे ट्रैक पर किसान नहीं पहुंचे हैं। यहां पर भारी पुलिस बल तैनात है।
किसान संगठनों के 'रेल रोको' आंदोलन के मद्देनजर अमृतसर के देवीदासपुरा में भारी पुलिस की तैनाती की गई है। डीएसपी ग्रामीण इंद्रजीत सिंह ने कहा कि किसान संगठनों ने आज दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक 'रेल रोको' का एलान किया है। कानून-व्यवस्था प्रभावित न हो, इसके लिए यहां करीब 150 जवान ड्यूटी पर हैं।
Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z
What's Your Reaction?






