कार्यकर्ताओं की मेहनत से भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी वनी : अजय जामवाल

आप सभी हनुमान हे मैं तो जामबंद बनकर आपकी शक्ति याद दिलाने आया हु, देश के अनेको राज्यों में भाजपा की सरकारें हे जहां नही हे वहा भी जल्द हमारी सरकारें होंगी, क्षेत्रीय संगठन मंत्री जामवाल ने बूथ 44 के कार्यकर्ताओं की ली बैठक

Mar 23, 2023 - 00:15
 0  1.5k
कार्यकर्ताओं की मेहनत से भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी वनी : अजय जामवाल
कार्यकर्ताओं की मेहनत से भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी वनी : अजय जामवाल
कार्यकर्ताओं की मेहनत से भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी वनी : अजय जामवाल
कार्यकर्ताओं की मेहनत से भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी वनी : अजय जामवाल

गुना। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता हमारा हनुमान हे और में तो जामवंद बनकर आपके अंदर छुपे हुए हनुमान को जगाने आया हु। उन्होंने रामायण का उदाहरण देते हुए कहा कि भगवान श्री राम को माता सीता की खोज में लंका जाते समय समुद्र बीच में रूकावट बन रहा था तब जामवंद जी ने हनुमान को उनकी शक्ति का भान कराया और श्री हनुमान जी महाराज को अपनी शक्ति का भान होने पर उन्होंने लंका पहुंच माता सीता की खोज की। इसी तरह ही हमारा भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता हनुमान है। आज भाजपा के कार्यकर्ताओं के परिश्रम के कारण ही हमारे कई राज्यों में भाजपा सरकारें वनी हे। और जो राज्य छूट गए हे उनमें भी आप तय माने जल्द ही भाजपा की सरकारें बनेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मंच से वरिष्ठ जनों के मान सम्मान का ध्यान रखने की बात कही। उन्होंने कहा कि आज वरिष्ठ जनों के कारण ही पार्टी पूरे देश में मजबूती के साथ खड़ी होकर विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी हे। यह बात भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल ने बुधवार को गुना प्रवास के दौरान जिला बैठक को संबोधित करते हुए कही।

श्री जामवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे बूथ विस्तारक अभियान 2 में हमारे बूथ के सभी कार्यकर्ता जुटकर प्रत्येक बूथ पर 21 सदस्यों की टोली बनाकर प्रतिमाह बैठक करे। और पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सभी करणीय कार्य बूथ पर आयोजित कर सभी वरिष्ठ जनों से मार्गदर्शन लेकर उनसे चर्चा करे। साथ ही उन्होंने कहा कि बूथ विस्तार अभियान के अंतर्गत पार्टी से प्राप्त 22 करणीय कार्य प्रत्येक बूथ पर सफलता के साथ आत्मसात करेंगे तो निश्चित ही हमारा बूथ मजबूत होगा। 

श्री जामवाल ने कहा कि बूथ हमारी निरंतर चलने वाली इकाई हे। और सुदृढ़ इकाई बने तथा शक्ति केंद्र पर नियमित मॉनीटरिंग करें। उन्होंने कहा कि हमें यह याद रखना चाहिए कि हमारे पास प्रत्येक बूथ पर रहने वाले हितग्राही सूची, समाज, की बोटर, स्मार्ट फोन, जातिगत आंकड़ा, मठ मंदिर के पुजारियों की सूची बनाकर इन लोगों के व्हाट्सएप नंबर और डाटा तैयार करें तभी हमारा बूथ विस्तार अभियान 2 को सफल होगा। हम जितने डिजिटली स्ट्रांग होंगे तो आने वाले समय में हमारी जीत भी उतनी ही बड़ी होगी। इसके लिए हमारे कार्यकर्ता को जमीन पर उतरकर लगातार प्रवास करना होगा साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सरकार द्वारा चलाई जा रही जन हितैषी योजनाओं को लेकर घर घर दस्तक दे। और उन्हें बताए की भाजपा सरकार ही सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के साथ हर वर्ग की चिंता करती है। उन्हे याद दिलाए जो लाभ आपको मिल रहा हे वह भाजपा सरकार में मिला इससे पहले भी अन्य दलों की सरकारें आई लेकिन आपकी चिंता सिर्फ और सिर्फ भाजपा ने की। हर हितग्राही और समाज के बीच पहुंचे और पार्टी की विचारधारा एवं केन्द्र सरकार की योजनाओं को आमजनों को बताना है। निरंतर लाभार्थियों से सम्पर्क बनाकर रखना है। 

पार्टी के संघर्ष को हमारी नई पीढ़ी को बताना है जिससे उन्हें पार्टी के इतिहास की जानकारी हो। साथ क्षेत्रीय मंत्री श्री जामवाल ने मंच से कार्यकर्ताओं के बीच नारा लगवाया "मेरा बूथ सबसे मजबूत और बूथ जीता चुनाव जीता" साथ ही उन्होंने गुना जिले की चारो विधानसभा में भाजपा को जिताने का विजय मंत्र दिया। 

मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ दोनो राज्यों के क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल का पहली बार गुना जिले का एक दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम हुआ। इस दौरान उन्होंने बुधवार को स्थानीय होटल में आयोजित जिला बैठक में सम्मिलित होकर प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों सहित जिला पदाधिकारियों सहित अपेक्षित कार्यकर्ताओं से परिचय लिया। और केंद्र एवं राज्य शासन द्वारा चलाई जा रही जन हितैषी योजनाओं के नाम पूछे। इससे पूर्व जिला बैठक का शुभारंभ मंचासिन अतिथियों द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी एवं डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार ने स्वागत भाषण दिया। इस मौके पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया, जिला पंचायत अध्यक्ष अरविंद धाकड़, विधायक गोपीलाल जाटव मंचासीन रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow