कार्यकताओं को मिलेगा सम्मान, जिले में फिर लहरायेगा कांग्रेस का परचमः मुकेश
मथुरा आगमन पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का जोरदार स्वागत।

मथुरा (आरएनआई) हर कांग्रेस कार्यकर्ता को सम्मान मिलेगा। अब तक दरकिनार किये कांग्रेस के लोगों को पार्टी से जोड़ा जायेगा। अलग-थलग किये गये पार्टी कार्यकताओं को हम उन्हें मनायेंगे और अपने घर लेकर आयेंगे, यह हमारा दृढ़ संकल्प है। अब जिले में कांग्रेस का परचम फिर से लहरायेगा।
यह बात नवनियुक्त कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर ने अपने स्वागत सम्मान समारोह से अभिभूत होकर कार्यकताओं और पार्टी के नेताओं से कही और भरोसा दिलाया कि कांग्रेस अब जिले में मजबूती की दिशा में आगे बढ़ेगी। हर कार्यकर्ता से विचार विमर्श और उनके सुझावों का स्वागत किया जायेगा। मुकेश धनगर ने कहा कि वे पार्टी के जिलाध्यक्ष नहीं बने हैं बल्कि कांग्रेस पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष बना है। प्रत्येक कार्यकर्ता के मान सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा की जाएगी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष के मधुरा आगमन पर उनका जोशीला स्वागत किया गया। कोटवन बॉर्डर पर पहुंचे कांग्रेस जिलाध्यक्ष के काफिले का कोसीकला, अजीजपुर, छाता, नगला विरजा, अकबरपुर, चौमुंहा, जैत, छटीकरा, गोकुल रेस्टोरेंट पर कार्यकताओं द्वारा फूल-माला पहनाकर और स्वाफा बांधकर जोरदार स्वागत किया गया। इसके बाद उन्होने मसानी चौराहा पर महाराजा अग्रसेन प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। जिलाध्यक्ष ने डीगगेट पर संविधान निमार्ता डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कहा कि आज भारत के संविधान और न्यायपालिका पर संकट और खतरा मंडरा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने संविधान की धज्जियां उड़ा रखी है। संसद में नेता प्रतिपक्ष को बोलने नहीं दिया जाता लेकिन कांग्रेस पार्टी इन तीनों बिंदुओं को लेकर सड़क से संसद तक संघर्ष करेगी। भरतपुर गेट चौराहा स्थित महर्षि वाल्मीकि प्रतिमा पर माल्यार्पण किया, इसके बाद होली गेट से होते हुए वे विकास मार्केट स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी प्रतिमा पहुंचे और माल्यार्पण किया। कहा कि पिछले 10 वर्षों से मोदी सरकार महात्मा गांधी का अपमान कर रही है।
गांधीजी की स्मृतियों एवं स्मारकों को नष्ट करने का काम किया जा रहा है। इसके बाद सभी कांग्रेसी जिला कांग्रेस कार्यालय पहुंचे जहां जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन महानगर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष विक्रम बाल्मीकि ने किया। इस दौरान कोसीकलां के पूर्व चेयरमैन नरेंद्र गुर्जर, शिवदत चतुर्वेदी, तुलसी स्वामी, अप्रतिम सक्सेना, पुनीत बघेल, धनंजय चौधरी, नरेंद्र शर्मा, हरवीर सिंह पुंडीर, मनोज गौड़, कुंवर सिंह निषाद, मानवेंद्र पांडव, रमेश कश्यप, महेश चौबे, मलिक अरोड़ा, अनूप गौतम, गौरव सिंह, बंटी दिवाकर, मोहमद आबाद, सावित्री देवी सहित भारी संख्या में कांग्रेसी मौजूद थे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?






