सुलतानपुर: कादीपुर ब्लाक सभागार में भाजपा का विधानसभा स्तरीय सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन आयोजित 

Apr 9, 2025 - 14:59
Apr 9, 2025 - 15:00
 0  675
सुलतानपुर: कादीपुर ब्लाक सभागार में भाजपा का विधानसभा स्तरीय सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन आयोजित 

सुलतानपुर (आरएनआई) आज कादीपुर विधानसभा क्षेत्र के कादीपुर करौदी कला अखंड नगर राहुल नगर दोस्तपुर मंडल के भारतीय जनता पार्टी सक्रिय सदस्यों की बैठक कादीपुर ब्लॉक सभागार में आयोजित की गई।

 भाजपा कादीपुर विधानसभा क्षेत्र के सक्रिय सदस्यों की बैठक को भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ आर ए वर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक राष्ट्रवादी राजनीतिक दल है जो भारत को एक समर्थ,सुदृढ़,समृद्ध एवं शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में विश्व पटल पर स्थापित करने के लिए कृत संकल्पित है। भारत को एक समर्थ राष्ट्र बनाने के लक्ष्य के साथ भाजपा का गठन 6 अप्रैल 1980 को नई दिल्ली के कोटला मैदान में एक कार्यकर्ता अधिवेशन में किया गया। जिसके प्रथम अध्यक्ष अटल बिहारी वाजपेई जी निर्वाचित हुए। अपने स्थापना के साथ ही भाजपा के अंतरराष्ट्रीय राष्ट्रीय एवं लोकोक्ति के विषयों पर मुखर रहते हुए भारतीय लोकतंत्र में अपनी सशक्त भागीदारी दर्ज की और भारतीय राजनीति को नए आयाम दिए।

 कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला सहकारी बैंक सुल्तानपुर अमेठी के अध्यक्ष योगेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज 45 साल के बाद पार्टी केंद्र के अलावा 20 से अधिक राज्यों में स्वयं सत्ता में है या अपने सहयोगी दलों के साथ सरकार चला रही है। पिछले 8 वर्ष में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गृहमंत्री अमित शाह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पार्टी को शिखर तक पहुंचाने का काम किया है। 

सक्रिय भाजपा सदस्यों के इस सम्मेलन को कादीपुर विधायक राजेश गौतम ने सम्बोधित करते हुए कहा कि भारत के 11 वर्ष अनेक विशिष्ट परिवर्तन तथा चुनौतियों से भरे गुजरे हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ 11 वर्षों में विकसित भारत की यात्रा केंद्र व प्रदेश में विशेष उपलब्धियां लेकर के हम आम जन के बीच आए हैं।आप जानते हैं कि किसी समय में कश्मीर की क्यारी में केसर की जगह बारूद उगाते थे जो हमारी सरकार ने इस परंपरा को समाप्त कर दिया। देश आर्थिक सामरिक और सांस्कृतिक रूप से एक वैश्विक महाशक्ति बनने की ओर अग्रसर हुआ। वर्ष 2014 में जब भाजपा सरकार सत्ता में आई तो पिछली सरकारों के कृत्य से आहत इस देश के पास जननायक एवं यशस्वी व्यक्तित्व नरेंद्र मोदी के रूप में आशा की किरण दिखाई दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बागडोर संभालते ही जो भारत मिला वह गत एक दशक से थोड़े ही समय में जो भारत आज हम सबको गौरवान्वित कर रहा है, इन दोनों के बीच में विशाल अंतर परिलक्षित होता है।आज हम सब इस गौरवशाली परिवर्तन यात्रा के साक्षी हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी सुल्तानपुर के जिला उपाध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने किया, संचालन भाजपा विधानसभा संयोजक विवेक सिंह ने किया।इस अवसर पर राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग उत्तर प्रदेश शासन के सदस्य घनश्याम चौहान, भाजपा के जिला मंत्री राजेश सिंह, मनोज मौर्य, दोस्तपुर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष मिथिलेश मिश्रा मुन्ना ,मंडल प्रभारी बृजेश वर्मा, कादीपुर नगर पंचायत अध्यक्ष आनंद जायसवाल, मंडल प्रभारी सर्वेश सिंह, कादीपुर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉक्टर श्रवण मिश्रा, करौंदी कला ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सर्वेश मिश्रा, मोहित सिंह, भूपेंद्र पाठक सहित सभी मंडल अध्यक्ष व भाजपा के सकरी कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0