कांग्रेस ने शुरू किया संपत्तियों का दस्तावेजीकरण, आशीष साहा बोले- 30 दिनों में AICC को भेजेंगे सूची

कांग्रेस ने त्रिपुरा में अपनी संपत्तियों के दस्तावेजीकरण का काम शुरू कर दिया है। त्रिपुरा कांग्रेस अध्यक्ष आशीष कुमार साहा ने बताया कि यह AICC के निर्देश पर शुरू किया गया है। हमने त्रिपुरा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पास उपलब्ध एक आंशिक रिपोर्ट AICC को सौंप दी गई है। शेष पार्टी कार्यालय संपत्तियों की सूची अगले 30 दिनों में दिल्ली भेजी जाएगी। 

Mar 30, 2025 - 17:00
 0  54
कांग्रेस ने शुरू किया संपत्तियों का दस्तावेजीकरण, आशीष साहा बोले- 30 दिनों में AICC को भेजेंगे सूची

अगरतला (आरएनआई) त्रिपुरा में कांग्रेस ने अपनी संपत्तियों के दस्तावेजीकरण का काम शुरू कर दिया है। दस्तावेजीकरण का काम पूरा होने के बाद अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। त्रिपुरा प्रदेश कांग्रेस कमेटी (टीपीसीसी) अध्यक्ष आशीष कुमार साहा ने रविवार को बताया कि AICC के निर्देश पर यह प्रक्रिया शुरू की गई है। साहा की यह टिप्पणी हाल ही में दिल्ली में हुई एक संगठनात्मक बैठक में भाग लेने के बाद आई है। 

त्रिपुरा कांग्रेस अध्यक्ष साहा ने कहा कि टीपीसीसी के पास उपलब्ध एक आंशिक रिपोर्ट AICC को सौंप दी गई है। शेष पार्टी कार्यालय संपत्तियों की सूची अगले 30 दिनों में दिल्ली भेजी जाएगी। 

आशीष साहा ने कहा कि पार्टी तीन दशक से अधिक समय से सत्ता से बाहर है। 100 से अधिक पार्टी कार्यालयों पर या तो अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया है, या उन्हें क्षतिग्रस्त कर दिया है। विरोधी राजनीतिक दलों ने पार्टी कार्यालयों में तोड़फोड़ की गई है। उन्होंने कहा, 'दक्षिण त्रिपुरा के सबरूम में दो मंजिला कांग्रेस भवन को आग लगा दी गई। सिपाहीजाला जिले के बिशालगढ़ में भी कांग्रेस भवन तीन बार फूंक दिया गया। इसके अलावा, कई पार्टी कार्यालयों पर भाजपा समर्थित लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया।'

त्रिपुरा कांग्रेस अध्यक्ष ने शुक्रवार को दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ हुई बैठक के बारे में बताया। साहा ने कहा कि राहुल गांधी भाजपा शासन के दौरान पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं और पार्टी कार्यालयों पर हुए हमलों को लेकर चिंतित हैं। बैठक के दौरान सभी जिला अध्यक्षों को अपने अधिकार क्षेत्र के तहत आने वाले पार्टी कार्यालयों पर जल्द से जल्द स्थिति रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है। पिछले छह वर्षों के दौरान त्रिपुरा में कई पार्टी कार्यालयों में तोड़फोड़ की गई है। 

साहा ने बताया कि बैठक के दौरान उन्होंने राहुल गांधी को राज्य का दौरा करने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने इसे तुरंत स्वीकार कर लिया है। साहा ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी दिल्ली में राज्यों के जिला अध्यक्षों के साथ बैठक की। उन्होंने ने भी त्रिपुरा का दौरा करने की इच्छा जताई है। 

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.