कांग्रेस को महाराष्ट्र में लगा एक और झटका, दिग्गज नेता शिवराज पाटिल की बहू अर्चना BJP में शामिल
अर्चना पाटिल के भाजपा में शामिल होने पर फडणवीस ने कहा कि अर्चना पाटिल सामाजिक कार्यों से जुड़ी रही हैं। उनके भाजपा में शामिल होने पर लातूर और मराठवाड़ा क्षेत्र को मदद मिलेगी।
![कांग्रेस को महाराष्ट्र में लगा एक और झटका, दिग्गज नेता शिवराज पाटिल की बहू अर्चना BJP में शामिल](https://www.rni.news/uploads/images/202403/image_870x_6607f21b6ddfa.jpg)
मुंबई (आरएनआई) कांग्रेस की वरिष्ट नेता और पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल की बहु अर्चना पाटिल भाजपा में शामिल हो गई हैं। महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले की उपस्थिति में अर्चना पाटिल भाजपा में शामिल हुई।
महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र के लातूर के रहने वाले शिवराज पाटिल यूपीए-1 सरकार के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री थे। मुंबई में 26/11 हमले के दाब उन्होंने यह पद छोड़ दिया था। उन्होंने लोकसभा के स्पीकर के तौर पर काम किया है।
अर्चना पाटिल के भाजपा में शामिल होने पर फडणवीस ने कहा, "अर्चना पाटिल सामाजिक कार्यों से जुड़ी रही हैं। उनके भाजपा में शामिल होने पर लातूर और मराठवाड़ा क्षेत्र को मदद मिलेगी। पिछले महीने महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण भी भाजपा में शामिल हो गए थे। अर्चना पाटिल ने बताया कि वह पिछले दो दशक से सामाजिक कार्य कर रही ह और अब भाजपा में शामिल होने का फैसला किया।
Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z
What's Your Reaction?
![like](https://www.rni.news/assets/img/reactions/like.png)
![dislike](https://www.rni.news/assets/img/reactions/dislike.png)
![love](https://www.rni.news/assets/img/reactions/love.png)
![funny](https://www.rni.news/assets/img/reactions/funny.png)
![angry](https://www.rni.news/assets/img/reactions/angry.png)
![sad](https://www.rni.news/assets/img/reactions/sad.png)
![wow](https://www.rni.news/assets/img/reactions/wow.png)