कांग्रेस का दावा, राहुल गांधी के भाषण को तोड़ मरोड़ कर पेश कर रही BJP

मध्यप्रदेश कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दावा किया है कि राहुल गांधी के बयान को तोड़ मरोड़ कर दिखाया जा रहा है। बीजेपी मुद्दे से भटकाने की कोशिश कर रही है।

Jul 2, 2024 - 20:00
 0  324
कांग्रेस का दावा, राहुल गांधी के भाषण को तोड़ मरोड़ कर पेश कर रही BJP

भोपाल (आरएनआई) सांसद राहुल गांधी के बयान को लेकर बीजेपी लगातार हमलावर है। मध्यप्रदेश कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेस कर दावा किया है कि राहुल गांधी के बयान को तोड़ मरोड़ कर दिखाया जा रहा है। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुये मप्र कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक ने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के भाषण को लेकर भाजपा ने जिस तरह से देश की जनता को गुमराह किया है, उनकी कही गई बात और अभिप्राय को बदलने का सबसे निक्रष्ट उदाहरण है। जो भाजपा ने देश की जनता के सामने रखा है।

नायक ने कहा कि साम्प्रदायिक और विभाजनकारी शक्तियां, अलगाववादी शक्तियां और भारत के समतावेशी और समावेशी शक्तियां हैं। खासकर भाजपा की तरफ राहुल गांधी जी ने इशारा किया है कि भाजपा के लोग पूरे देश में अशांति फैलाते हैं। हिंसक वातावरण फैलाते हैं। धर्म के नाम पर भाजपा के लोग आस्थाओं का दोहन करते हैं। धर्म को राजनीति का औजार बनाते हैं और इनकी उग्र हिन्दू राष्ट्रवाद की परिकल्पना अत्यंत आक्रमक होती है तो हिंसक रूप ले लेती हैं और इन्हीं तमाम बातों से ऊबकर पिछले चुनाव में भाजपा को उत्तर प्रदेश, अयोध्या और प्रयागराज जैसे स्थानों पर और तमाम धार्मिक स्थानों पर भाजपा को पराजय का सामना करना पड़ा है। लेकिन भाजपा इससे कोई सबक नहीं ले रही है। भाजपा कभी भी भारत के लोगों की भावनाओं को उनकी समस्याओं पर ध्यान देना ही नहीं चाहती। 

नायक ने कहा कि रोजगार, महंगाई, कानून व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति पर महिलाओं के सशक्तिकरण पर खेत खलियान और किसानों की समस्याओं पर भाजपा बात ही नहीं करना चाहती है और भाजपा हमेशा गोल-गोल घुमाकर उग्र हिन्दू राष्ट्रवाद की परिकल्पना और आक्रामकता और जो हिंसक वातावरण बनाती है, मॉब लांचिंग करती है, इसके खिलाफ राहुल गांधी जी ने भाषण दिया है। उन्होंने कहा कि सबसे आश्चर्यजनक बात यह है कि जब राहुल गांधी जी सदन में भाषण दे रहे थे तो भाजपा के पूर्व गृहमंत्री और वर्तमान संसदीय कार्य मंत्री किरण रिज्जू जी ने खड़े होकर हिन्दुओं की वकालत की। ये वहीं रिज्जू जी हैं, जिन्होंने गृह मंत्री रहते हुये सार्वजनिक रूप से पत्रकार वार्ता में कहा था कि हम तो गऊ का मांस खाते हैं, यह हमारे कल्चर में है। हमारी परंपरा में है। 


नायक ने कहा कि गोवा में भाजपा की सरकार है। गऊ माता को बचाने कोई कानून क्यों नहीं बनाया।हर होटल में गऊ मांस बिक रहा है और कहते हैं कि हम वहां के वैश्विक कल्चर, ग्लोबल कल्चर को खत्म नहीं करना चाहते तो मोदी जी बताएं कि पूरे ग्लोबल पर विश्व गुरु बनने की बात क्यों करते हैं। 

नायक ने कहा कि भारत में 150 करोड़ का मांस निर्यात हो रहा है और ब्राजीज के बराबर हम आते हैं। जो ब्राजील विश्व में मांस निर्यात करने वाला सबसे बड़ा देश था, आज भारत उसके बराबरी पर आ गया। आप भारत को किस आधार पर विश्व गुरु बनाने की बात कर रहे हैं। कब तक आप हिन्दू आस्थाओं का दोहन करते रहोगे। कब तक धर्म को राजनीति का औजार बनाकर देश में अशांति फैलाते रहोगे, इन तमाम चीजों पर राहुल गांधी ने भाजपा पर तंज कसा है। हिन्दुओं पर नहीं, लेकिन भाजपा ने राहुल गांधी के वक्तव्य को बीच में से पकड़कर उसके पूरे अभिप्राय को बदलने की कोशिश की है, जिसकी कांग्रेस पार्टी घोर निंदा करती है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.