कलेक्टर सुभाष कुमार द्विवेदी ने मीडिया को बताया कि अशोकनगर जिले में 2 मार्च को बेमौसम बारिश एवं ओलावृष्टि से जिले के विभिन्न ग्रामों में फसल क्षति होने की सूचना प्राप्त हुई थी

Mar 3, 2024 - 12:10
Mar 3, 2024 - 12:11
 0  1.7k

अशोकनगर (आरएनआई) कलेक्टर सुभाष कुमार द्विवेदी ने मीडिया को बताया कि अशोकनगर जिले में 2 मार्च को बेमौसम बारिश एवं ओलावृष्टि से जिले के विभिन्न ग्रामों में फसल क्षति होने की सूचना प्राप्त हुई थी। जिले के राजस्व अधिकारियों द्वारा रात्रि में ही प्रारंभिक सर्वे कर जानकारी प्रेषित की गई है, उन्हे बताया गया कि जिले में कुल 109 ग्राम ओलावृष्टि से प्रभावित हुए हैं। तहसील शाढौरा के 36 ग्राम, चंदेरी के 23 ग्राम, ईसागढ़ के 19 ग्राम, पिपरई के 17 ग्राम तथा तहसील अशोकनगर के 14 ग्राम प्रभावित हुए हैं। इन समस्त ग्रामों में फसल क्षति के सर्वे हेतु राजस्व, पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा कृषि, उद्यानिकी विभाग के कर्मचारियों का संयुक्त दल गठित कर सर्वे कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। सर्वे टीम खेतों पर जाकर सर्वे कार्य पूर्ण कर प्रभावित कृषकों को आरबीसी 6(4) के अंतर्गत अनुदान सहायता राशि का वितरण शीघ्र अतिशीघ्र प्रारंभ कर दिया जाएगा। कलेक्टर  किसान भाइयों से अपील है कि सर्वे टीम के गांव में आने पर सर्वे कार्य में पूर्ण सहयोग प्रदान करें। विपत्ति की इस घड़ी में मध्यप्रदेश शासन एवं प्रशासन पूरी तरह से आपके साथ हैं।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow