कलेक्टर के निर्देश पर खनिज माफियाओं के विरूद्ध कार्यवाही

Apr 7, 2025 - 21:36
Apr 7, 2025 - 21:37
 0  243
कलेक्टर के निर्देश पर खनिज माफियाओं के विरूद्ध कार्यवाही

गुना (आरएनआई) कलेक्‍टर किशोर कुमार कन्‍याल के निर्देशानुसार जिले के खनिज क्षेत्रों पर खनन, परिवहन की अवैध गतिविधि करने वालों के विरूद्ध खनिज विभाग द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है। खनिज विभाग प्रभारी श्रीमति जिया फातिमा के निर्देशन में खनिज टीम द्वारा बीते दिवस खनिज अवैध उत्खनन/ परिवहन/ अवैध भंडारण की रोकथाम हेतु आकस्मिक जांच/ निरीक्षण के दौरान एक डंपर क्रमांक MP08GA1888 को चांचौड़ा एबी रोड पर खनिज गिट्टी का ओवर लोड परिवहन करते हुए पाए जाने पर जब्त कर थाना बीनागंज की अभिरक्षा में रखा गया है। एवं तहसील चांचौड़ा के ग्राम भैसुआ में स्वीकृत खदान की रॉयल्टी वसूली हेतु निर्धारित प्रक्रिया के तहत सीमांकन तथा गड्ढे की माप करने की कार्यवाही की गई तथा जब्तशुदा वाहन का प्रकरण खनिज विभाग द्वारा कलेक्टर को पेश किया गया है।

जिला प्रशासन द्वारा सतत कार्यवाही जारी

         खनिज शाखा प्रभारी श्रीमती जिया फातिमा के मार्गदर्शन में खनिज दल द्वारा दिनांक 07 अप्रैल को भी खनिज अवैध उत्खनन/ परिवहन/ अवैध भंडारण पर कार्यवाही जारी हैं।

 Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0